क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज 46 साल के हो गए हैं। भारत रत्न सचिन ने 24 अप्रैल 1973 को जन्म लिया। उनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है, जो एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sachin tendulkar
खास बात है कि उनके जीवन में बर्थडे की तारीख 24 की अलग भूमिका है। दरअसल, 24 अप्रैल को जन्म लेने के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी 24 साल रहा। उनकी शादी 24 (मई, 1995) को ही हुई।
विज्ञापन
3 of 5
Sachin Tendulkar
इसके बाद उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी 24 (सितंबर, 1999) को ही पैदा हुआ। सचिन की एक बेटी भी है जिसका नाम सारा तेंदुलकर है। सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
4 of 5
Sachin Tendulkar
उनको 2008 में पद्म विभूषण भी मिल चुका है। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन की विदाई इस कदर शानदार रही कि ऐसी विदाई इससे पहले दुनिया के किसी अन्य क्रिकेटर को नहीं मिली थी।
उनके संन्यास के बाद भारत सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। वह इस सम्मान को हासिल करने वाले देश में एकमात्र खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के शख्सियत हैं।