फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो टूट सकता है विश्व कप में सचिन का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

Sat, 18 May 2019 08:34 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sachin tendulkar
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 16 साल पहले एक विश्व कप में बनाया गया सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है। सचिन ने 2003 विश्व कप में एक शतक और छह अर्द्धशतकों की मदद से 11 मैचों में 673 रन बनाए थे। भारतीय टीम हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

2007 में ऑस्ट्रेलिया केमैथ्यू हेडन (659) यह रिकॉर्ड तोड़ने से 15 रन दूर रह गए थे। इसी तरह 2011 में श्रीलंका के तिलकरत्ने  दिलशान (500) और 2015 में मार्टिन गुप्टिल (547) भी वहां तक नहीं पहुंच पाए। पर इस बार इंग्लैंड में लग रहे रनों के अंबार को देखकर उनके इस रिकॉर्ड को टूटने के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

इस दौड़ में भारतीय कप्तान विराट कोहली, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, वेस्ट इंडीज के किस गेल, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और भारत के रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

दस बार 300 प्लस स्कोर बना चुका है इंग्लैंड 

2 of 7
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
विश्व कप का मेजबान इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया में 2015 में हुए विश्व कप के बाद दस बार 300 प्लस का स्कोर बना चुका है। वहीं इंग्लैंड और पाक के बीच चल रही द्विपक्षीय सीरीज में पिछले सात दिनों में दोनों टीमें दो-दो बार 350 प्लस का स्कोर कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

कोहली कर सकते हैं कमाल

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : file
भारतीय कप्तान विराट कोहली, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने की दौड़ में सबसे आगे हैं। तीसरी बार विश्व कप खेलने जा रहे विराट ने 2011 विश्व कप के नौ मैचों में 35.25 की औसत से 282 और 2015 में आठ मैचों में 50.83 की औसत से 305 रन बनाए थे।

कोहली ने लगातार दूसरे साल 1000 रनों का आंकड़ा छूआ है। वह 2017 में 11 मैचों में 55.54 की औसत से 611 रन बना चुके हैं। इसमें तीन शतक भी शामिल हैं। अगर कोहली पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के के खिलाफ पहले मुकाबले में चल पड़े तो फिर उन्हें रोकना नामुमकिन होगा।

दमदार बेयरस्टो

4 of 7
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
 इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल में खूब धूम मचाई है। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 93 गेंदों पर 128 रन की पारी खेलकर अपने इरादे जता दिए हैं। उन्होंने अपने पदार्पण आईपीएल में सनराइजर्स हैरदाबाद की ओर से खेलते हुए दस मैचों में 157.24 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक भी शामिल हैं। इस सत्र में वह छह मैचों में 46.66 की औसत से 280 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन

कमबैक वॉर्नर

5 of 7
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का गेंद से छेड़छाड़ के बाद विश्व कप में खेलना संदिग्ध लग रहा था। खुद को साबित करने के लिए उनके पास सिर्फ एक मौका था आईपीएल। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए सिर्फ टीम में जगह पक्की की बल्कि ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व विजेता बनाने की उम्मीद भी जगा दी। हैदराबाद से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में 69.20 की औसत से 692 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल की। उन्होंने एक शतक और आठ अर्द्धशतक जड़े। वॉर्नर अगर सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दें तो कोई हैरानी नहीं होगी।
विज्ञापन

गेल भी कम नहीं

6 of 7
chris gayle
अपना पांच और आखिरी विश्व कप खेलने जा रहे क्रिस गेल इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा भी है कि वह चाहते हैं कि टीम उनके लिए विश्व कप जीते। 39 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में दो शतकों और दो अर्द्धशतकों की मदद से मदद से 424 रन बनाए। आईपीएल में पंजाब की ओर से 13 मैचों में 153.60 की स्ट्राइक रेट से 490 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिट मैन रोहित

7 of 7
रोहित - फोटो : file
आईपीएल में भले ही भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा को बल्ला नहीं चला लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में वह खूब रन बटोरते हैं। कप्तान विराट के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी लगातार दो सत्रों में (2017 व 2018) 1000 से ज्यादा रन बनाए। वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम ही है।

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड चौथा आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित इस सत्र में 13 वनडे में 42.76 की औसत से 556 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक शतक और चार अर्द्धशतक भी जड़े। रोहित भी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

-673 रन बनाए थे 2003 विश्व कप में एक शतक और छह अर्द्धशतकों की मदद से
-2278 सर्वाधिक रन विश्व कप में बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के ही नाम है। रिकी पोंटिंग (1743) दूसरे नंबर पर हैं
-06 शतक और 21 बार प्लस 50 का स्कोर करने का रिकॉर्ड भी तेंदुलकर के नाम ही दर्ज है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें