फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोढा समिति विवाद पर सचिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा सब कुछ ठीक नहीं लेकिन..

Mon, 05 Dec 2016 02:24 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लोढा बीसीसीआई - फोटो : self
.बीसीसीआई और लोढा कमेटी के बीच चल रहे विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नियत समय में कमेटी की अनुशंसाओं को लागू नहीं करने के कारण लोढा समिति ने बीबीसीआई के पदाधिकारियों को अपदस्थ करने की अनुशंसा तक कर दी है। ऐसे में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 



 
विज्ञापन

लोढा समिति विवाद पर सचिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा सब कुछ ठीक नहीं लेकिन..

2 of 4
Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर ने इस मामले पर हिंदुस्तान लीडरशिप सम्मिट के दौरान वैसे तो इस मामले पर कुछ भी साफ साफ कहना उचित नहीं समझा लेकिन सचिन ने बीसीसीआई का समर्थन करते हुए कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय यह है, कि जब मैं काफी छोटा था, बीसीसीआई और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उस समय से मेरी काफी मदद की है। बीसीसीआई और एमसीए ने पूरी तरह से क्रिकेट को बढ़ावा दिया है। 

 
विज्ञापन

लोढा समिति विवाद पर सचिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा सब कुछ ठीक नहीं लेकिन..

3 of 4
mumbai cricket association - फोटो : mumbai cricket association
सचिन ने आगे कहा कि मैंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से यह कहा था कि वो स्कूली क्रिकेट के लिए कुछ करे और उन्होंने मेरी बात पर अमल करते हुए स्कूली क्रिकेट में बदलाव किए। मास्टर ब्लास्टर ने आगे कहा कि बीसीसीआई ने हमेशा से सभी खिलाड़ियों का पूरा साथ दिया है, और हमें पूरी तरह से निखरने का मौका दिया। मैं यह मानता हूं, कि सब कुछ ठीक नहीं है, लेकिन चीजें ठीक की जा सकती हैं।

 
विज्ञापन

लोढा समिति विवाद पर सचिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा सब कुछ ठीक नहीं लेकिन..

4 of 4
d
इस विवाद के कारण सबसे ज्यादा नुकसान बीसीसीआई और भारत की छवि को पहुंचा है। इस विवाद के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही मौजूदा सीरीज पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे थे। जस्टिस आर एम लोढ़ा, ने बीसीसीआई से जुड़ी सभी संस्थाओं के खर्च पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, और इसी कारण राजकोट टेस्ट मैच के आयोजन पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें