ब्रेविस
- फोटो : ANI
सीएसके ने ब्रेविस को ऋतुराज के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया था। यह पारी ब्रेविस के करियर का सबसे यादगार पल बन गई, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस (119 रन, 2015) का दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। डुप्लेसिस ने साल 2015 में 119 रन की पारी खेली थी। ब्रेविस को बीच में काफी समय के लिए ड्रॉप किया गया था। हालांकि, इस आईपीएल में उनकी कई तूफानी पारियों के बाद वापस बुलाया गया।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड के लिए दिन बेहद कठिन रहा। उन्होंने चार ओवर में 56 रन देकर केवल एक विकेट लिया, जो उनके टी20I करियर का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले उनके सबसे महंगे आंकड़े 0/50 (दक्षिण अफ्रीका, 2016), 0/49 (पाकिस्तान, 2021), 0/46 (इंग्लैंड, 2014) और 0/44 (वेस्टइंडीज, 2024) रहे थे।