ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर एश्टन एगर की हैट्रिक के दम पर दक्षिण अफ्रीका को पहले टी-20 मुकाबले में करारी शिकस्त दी। एगर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी-20 में हैट्रिक लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें, वहीं क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 13वीं बार यह कारनामा किया गया। हैट्रिक लेने के बाद एगर ने जडेजा की जमकर तारीफ़ की।