फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चैंपियन टीम से जुड़े हसी, एशियाई टीमों के खिलाफ बल्लेबाजों को करेंगे तैयार

Mon, 21 Oct 2019 07:43 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mike hussey - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 श्रृंखलाओं के लिये ‘मेंटर’ के रूप में टीम के सहयोगी स्टाफ से जोड़ा है।
हसी टीम से जुड़ने वाले तीसरे दिग्गज हैं।
विज्ञापन

2 of 4
माइक हसी
इससे पहले वन-डे विश्व कप के दौरान रिकी पोंटिंग टीम से जुड़े थे, जबकि इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला के दौरान स्टीव वॉ ने टीम की मदद की थी। ‘मिस्टर क्रिकेट’ का उपनाम पाने वाले हसी ने ‘सिडनी डेली टेलीग्राफ’ से कहा कि मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन

3 of 4
ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
हसी ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। ऑस्ट्रेलिया गर्मियों के अपने सत्र के शुरू में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ ततीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। लैंगर ने इससे पहले टेस्ट तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को श्रृंखला के लिये गेंदबाजी कोच बनाया था।
विज्ञापन

4 of 4
australia cricket team
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 27 अक्टबूर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद नवंबर की शुरुआत में ही यानि तीन नवंबर से टीम को पाकिस्तान के साथ टी-20 सीरीज खेलनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें