सीजन में सातवीं जीत से गुजरात के अब 10 मैच में 14 अंक हो गए हैं। गुजरात की टीम सिर्फ तीन मुकाबलों में हारी है। दूसरी ओर, राजस्थान इस हार के बाद चौथे स्थान पर ही है। उसके 10 मैच में 10 अंक हैं।
विज्ञापन
1 of 7
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सातवीं जीत हासिल कर ली है। उसने शुक्रवार (पांच मई) को राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात ने राजस्थान से मिली पिछली हार का बदला भी ले लिया। उसके लिए इस मैच में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में मैच को समाप्त कर दिया। गुजरात ने 37 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम किया।
विज्ञापन
2 of 7
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम 17.5 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। जवाब में गुजरात ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
3 of 7
संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के 14 अंक हो गए
सीजन में सातवीं जीत से गुजरात के अब 10 मैच में 14 अंक हो गए हैं। गुजरात की टीम सिर्फ तीन मुकाबलों में हारी है। दूसरी ओर, राजस्थान इस हार के बाद चौथे स्थान पर ही है। उसके 10 मैच में 10 अंक हैं। राजस्थान को पांच जीत और पांच हार मिली है।
4 of 7
shubman gill
- फोटो : IPL/BCCI
साहा और गिल ने की शानदार शुरुआत
गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 35 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
5 of 7
हार्दिक पांड्या और ऋद्धिमान साहा
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने खेली ताबड़तोड़ पारी
गिल के आउट होने के बाद ऋद्धिमान ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मैच को समाप्त किया। साहा ने 34 गेंद पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। वहीं, हार्दिक 15 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
6 of 7
यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
- फोटो : IPL/BCCI
नहीं चले राजस्थान के बल्लेबाज
राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने 15, यशस्वी जायसवाल ने 14 और देवदत्त पडिक्कल ने 12 रन बनाए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
गुजरात के गेंदबाजों ने किया कमाल
गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। राशिद खान ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और जोश लिटिल को एक-एक सफलता मिली। 118 रन जयपुर में राजस्थान का यह सबसे न्यूनतम स्कोर है।