फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvMI: कोहली ने इन 'पांच हीरोज' के दम पर दर्ज की विराट जीत

Wed, 02 May 2018 12:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी
आरसीबी ने आईपीएल 2018 के 31वें मैच में मंगलवार को मनन वोहरा (45) की शानदार पारी और आखिरी ओवर में गेंदबाजों की दमदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई को 14 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं आरसीबी की इस जीत के 5 हीरो कौन हैंः-
 
Trending Videos
विज्ञापन

मनन वोहरा

2 of 6
मनन वोहरा
इस रोमांचक मुकाबले में युवा बल्लेबाज मनन वोहरा ने 31 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। वोहरा और डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई।
 
विज्ञापन

ब्रैंडन मैकुलम

3 of 6
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ipl
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अनुभवी बल्लेबाज बेंडन मैकुलम ने शानदार पारी खेली। वह 25 गेंदो में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन की जबर्दस्त पारी खेली। इस दौरान इस मैच में मैकुलम के नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल, हार्दिक पांड्या पारी का 10वां ओवर कर रहे थे। पांड्या ने ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल डाली, जिस पर मैकुलम ने विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलकर छक्का जमा दिया। यह गेंद फुलटॉस थी, जिस पर कीवी बल्लेबाज ने बेझिझक होकर शॉट खेल दिया। चूंकि यह नो बॉल थी, लिहाजा आरसीबी को फ्री हिट मिली। जिसके बाद मैकुलम ने एक और छक्का जड़ दिया। 
 

विराट कोहली

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : ipl
रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 26 गेंदो में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन

टिम साउदी

5 of 6
आरसीबी
आरसीबी के ओपनर गेंदबाज टीम साउदी ने पहले ही ओवर में मुंबई को इशान किशन के रूप में जोरदार झटका दिया। इसके बाद उन्होंने मुंबई की तरफ से मैच विनिंग पारी खेल रहे हार्दिक पांड्या को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। साउदी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। साउदी को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश यादव 

6 of 6
उमेश यादव - फोटो : ipl
उमेश यादव ने इस मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव को LBW किया। इसके बाद उमेश ने मुंबई को एक और बड़ा झटका देते हुए कप्तान रोहित शर्मा को गोल्डन डक का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें