फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे कोहली, चेन्नई के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की संभावित प्लेइंग XI

Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli rcb
आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज 23 को होगा। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली जब धोनी की सीएसके के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने पर होगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को पहले खिताब की तलाश है। 

टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन खिताब से वंचित रही है। पिछली बार तो टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची थी। बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन खिताब जिताने में अभी तक नाकाम रहे हैं। आइए जानते हैं 'रनमशीन' विराट किन 11 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई को पहले मैच में मात देने उतर सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
parthiv patel - फोटो : file photo
ओपनर्स

मोइन अली और पार्थिव पटेल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, पिछले सीजन में दोनों सलामी बल्लेबाज ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। पार्थिव ने छह, जबकि मोइन ने पांच मैचों में क्रमशः 153 और 77 रन बनाए थे। वहीं, मोइन अली ने गेंदबाजी में केवल 3 विकेट हासिल किए थे। इस बार दोनों सलामी बल्लेबाजों की जिम्मेदारी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : file photo
मिडिल ऑर्डर

विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर ये तीनों बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभा सकते हैं। रनमशीन कोहली के अलावा विस्फोटक एबी डीविलियर्स अकेले मैच की तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। दोनों का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है।

विराट ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 530 रन बनाए थे, जबकि डीविलियर्स ने 12 मैचों में 480 रन बटोरे थे। वहीं, वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। इनसे विराट को काफी उम्मीदें हैं।

4 of 5
shivam dube - फोटो : file photo
ऑलराउंडर्स

शिवम दूबे और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर्स की भूमिका में नजर आ सकते हैं। नीलामी के दौरान युवा खिलाड़ी शिवम दूबे की लॉटरी लग गई। 20 लाख की बेस प्राइस वाले दुबे को आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। इस बार पूरी टीम की निगाहें होगी। वहीं, सुंदर ने पिछले सीजन के सात मैचों में 65 रन के साथ 4 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उमेश यादव - फोटो : File photo
गेंदबाजी

आरसीबी तीन तेज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज गेंदबाज के रूप में टिम साउदी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज नजर आ सकते हैं, जबकि युजवेंद्र चहल स्पिन की भूमिका अदा कर सकते हैं।

नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन ही लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें