फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 2023 का वर्ल्ड कप खेलेंगे रॉस टेलर, बताया- कब लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Tue, 24 Nov 2020 08:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
विज्ञापन
1 of 4
रॉस टेलर
न्यूजीलैंड के अनुभवि बल्लेबाज रॉस टेलर ने मंगलवार को कहा कि भारत में होने वाला 2023 विश्व कप निश्चित रूप से उनकी योजना में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लगे ब्रेक के बाद वह अपने लक्ष्य में अपने करियर को लंबा करने की उम्मीद लगाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
36 साल के टेलर ने हालांकि स्वीकार किया कि तीन और साल खेलना उनके लिए चुनौती होगी, जिसके बाद वह विश्व कप से अलविदा कहना चाहेंगे। वह 27 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, '2023 विश्व कप पहले फरवरी और मार्च में होना था। और अब विश्व कप अक्टूबर और नवंबर 2023 में होगा, जिसके लिए छह या सात महीने और बढ़ गए हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
रॉस टेलर - फोटो : ht
टेलर ने कहा, 'आपके छोटे और लंबे समय के लक्ष्य होने चाहिए और वनडे विश्व कप निश्चित रूप से मेरी योजना का हिस्सा है। मुझे इसके लिये शायद चीजों को इसके हिसाब से बदलना होगा। मेरी उम्र भी कम नहीं हो रही। यह मायने नहीं रखता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा या नहीं लेकिन यह निश्चित रूप से मेरे लक्ष्य में से एक है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें