फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: इंग्लैंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे जो रूट, भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश कप्तान का दावा

Wed, 10 Feb 2021 11:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जो रूट - फोटो : ट्विटर
जो रूट ने चेन्नई में भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में 218 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड मंगलवार को 227 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि मौजूदा कप्तान जो रूट स्पिन का सामना करने वाले संभवत: देश के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और देश के बल्लेबाजों के बनाए सभी टेस्ट बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जो रूट - फोटो : social media
हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘यह तय है कि रूट इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह संभवत: सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा, वह संभवत: सर एलिस्टेयर कुक के 161 टेस्ट मैचों को पार करेगा और संभवत: उनके रनों की संख्या को भी। उन्होंने लिखा, ‘वह शानदार लय में है, सिर्फ 30 साल का है और अगर आप इंग्लैंड के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की सूची बनाओ-जिन्हें मैंने खेलते हुए देखा है- इस सूची में कुक, ग्राहम गूच और केविन पीटरसन के साथ रूट जरूर होंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
नासिर हुसैन - फोटो : ट्विटर
हुसैन ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि वह संभवत: स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, वह जिस तरह स्वीप करता है वह देखने में शानदार लगता है। भारत के खिलाफ उसी की सरजमीं पर बड़ी जीत ‘परफेक्ट प्रदर्शन’ था और यह इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट जीत में से एक होगा। लोग इंग्लैंड को चुका हुआ मान रहे थे, कह रहे थे कि भारत 4-0 से जीत सकता है। किसी ने भी इस टीम को अधिक मौका नहीं दिया था। भारत ऑस्ट्रेलिया में जीता था, विराट कोहली की टीम में वापसी हुई थी और भारत क्रिकेट खेलने जाने और टेस्ट जीतने के लिए काफी मुश्किल जगह है।’
विज्ञापन

4 of 4
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘इसलिए इंग्लैंड की यह जीत शीर्ष पर होनी चाहिए, विशेषकर विदेशी सरजमीं पर। उन्होंने परफेक्ट प्रदर्शन किया। पहली गेंद से अंतिम गेंद तक, यह शानदार था।’ हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है, जिसने विदेशी सरजमीं पर लगातार छह मैच जीते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें