टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा 17 सितंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़े बेमिसाल है। यही वजह है कि आगामी सीरीज में यह भारतीय शेर कंगारूओं का शिकार करता नजर आएगा। रोहित ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था। उनके बल्ले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा आग उगली है। आज हम आपको दाएं हाथ के बल्लेबाज के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 बेस्ट प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। आईए नजर डालते हैं:
विज्ञापन
रोहित शर्मा का पहला दोहरा शतक
2 of 6
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वन-डे करियर का पहला दोहरा शतक जमाया था। वो विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वन-डे में दो दोहरे शतक लगाए हैं। 30 वर्षीय रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के सातवें व अंतिम वन-डे में 209 रन की पारी खेली थी। 2 नवंबर 2013 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने सिर्फ 158 गेंदों में 12 चौको और 16 छक्को की मदद से दोहरा शतक जड़ा था। उनकी पारी की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 383 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 326 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने यह मैच 57 रन से जीता था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा- 171*, 12 जनवरी 2016, पर्थ
3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया ने पर्थ की तेज विकेट पर शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 163 गेंदों में 13 चौको व 7 छक्को की मदद से नाबाद 171 रन बनाए। रोहित को विराट कोहली (91) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 207 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया ने 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 309 रन बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को कप्तान स्टीव स्मिथ (149) और जॉर्ज बैली (112) ने दमदार शतक जमाकर चार गेंदे शेष रहते 5 विकेट की जीत दिलाई। भारत को इस सीरीज में 1-4 की करारी शिकस्त झेलना पड़ी थी।
रोहित शर्मा- 141*, 16 अक्टूबर 2013, जयपुर
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : india.com
ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजों के मिले-जुले प्रदर्शन की मदद से 7 मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में 50 ओवर में 359 रन का विशाल स्कोर बनाया। फिर टीम इंडिया के बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने करियर की यादगार पारी खेली और टीम को 39 गेंदे शेष रहते 9 विकेट की जीत दिलाई। रोहित ने सिर्फ 123 गेंदों में 17 चौको और 4 छक्को की मदद से नाबाद 141 रन बनाए और कंगारू गेंदबाजों की नाक में दम करके रखा। वहीं विराट ने भारत की तरफ से सबसे तेज शतक (52 गेंदों में 8 चौको और 7 छक्को की मदद से नाबाद 100 रन) ठोंका। हालांकि रोहित के शॉट्स में इतनी अच्छी क्लास दिखी कि कोई उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं सका।
विज्ञापन
रोहित शर्मा- 138, 18 जनवरी 2015, मेलबर्न
5 of 6
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा को हिटमैन ऐसे ही नहीं कहा जाता। उन्होंने 2015 की ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। शर्मा ने 139 गेंदों में 9 चौको और चार छक्को की मदद से 138 रन बनाए। रोहित की यह पारी काफी साहसिक रही क्योंकि अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। सिर्फ सुरेश रैना (51) ही उम्दा योगदान देने में सफल रहे। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की पारी की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 267 रन बनाए। यानी रोहित ने टीम के 50 प्रतिशत से ज्यादा का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने 6 गेंदे शेष रहते चार विकेट से मैच जीता।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी टीम इंडिया की तरफ से दूसरे वन-डे में रोहित ने एक और यादगार पारी खेली। उन्होंने 127 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्को की मदद से सैकड़ा जमाया। रोहित ने बल्लेबाजी करते हुए क्रीज पर 175 मिनट बिताए। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा की पारी का टीम इंडिया भले ही लाभ नहीं उठा पाई, लेकिन हिटमैन ने एक बात अच्छे से साबित की है कि वो वर्ल्ड के धुरंधर गेंदबाजों का सामना करने में माहिर हैं। एक बार फिर फैंस को अपने इस चहेते बल्लेबाज से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।