फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलत-शोहरत की चमक में बह गए थे रोहित शर्मा, करियर में भटकाव से लेकर चढ़ाव तक कोच के कई खुलासे

Thu, 20 Jun 2019 02:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने रोहित के पुराने दिनों की बात बताई है। लाड ने कहा है कि 2011 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाने के बाद रोहित अपने खेल को लेकर ज्यादा गंभीर हुए हैं, उन्होंने बताया कि उसकी बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन अब वह ज्यादा समझदार हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
लाड ने बताया कि 2009 से 2011 के दौरान रोहित पैसों और शोहरत में भटक गया था। जिसकी वजह से क्रिकेट पर उसका ध्यान कम हो गया था, लेकिन 2011 के बाद उसने खुद को सुधारा और अब अपने खेल के प्रति गंभीर है। रोहित शर्मा ने विश्व कप 2019 में खेले तीन मैचों में अब तक शानदार दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है।  
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : Getty
लाड ने मुंबई में पीटीआई से कहा कि मैंने उसे बचपन से ही बल्लेबाजी करते हुए देखा है, उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। उसमें सिर्फ यह बदलाव आया है कि अनुभव के साथ वह ज्यादा परिपक्व हो गया है।रोहित ने 2007 से 2009 तक अच्छा खेल दिखाया और जिम्बाब्वे के खिलाफ दो शतक भी लगाए, 2009 से 2011 तक शोहरत और अधिक पैसे के कारण उसका ध्यान भटक गया, जिससे उसने खेल पर ध्यान देना कम कर दिया। इसी कारण वह 2011 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना सका। 

4 of 5
रोहित शर्मा कोच दिनेश लाड के साथ - फोटो : social Media
लाड ने कहा कि उसके लिए यह काफी चौंकाने वाला था। मैंने उसे अपने घर बुलाया और कहा कि आप अभी जहां है वह सिर्फ क्रिकेट की वजह से हैं, लेकिन अब आपका ध्यान क्रिकेट पर नहीं है, इसलिए मैं आपसे अभ्यास करने का निवेदन कर रहा हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
लाड ने कहा कि, मैंने रोहित को समझाया कि विराट कोहली आपके बाद आए और उन्होंने वर्ल्ड कप की टीम में जगह बना ली, अंतर देखो, अब आपको अपने खेल पर ध्यान देना होगा। लाड ने कहा कि इसके बाद रोहित ने अपने खेल पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू किया जो उसके करियर के लिए काफी अहम साबित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें