फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: टेस्ट डेब्यू पर लगातार दो शतक से लेकर सबसे ज्यादा छक्के तक, गुपचुप 10 बड़े रिकॉर्ड बना गए रोहित

Thu, 08 May 2025 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rohit Sharma Test Record Stats : रोहित ने बतौर कप्तान, एक खिलाड़ी के तौर पर और बतौर ओपनर इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने शतक भी लगाया था। साथ ही उनके नाम टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
1 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दुनिया को अचानक से इस फैसले की जानकारी दी। उनका यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने टेस्ट से संन्यास की अटकलों का खंडन किया था। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। ऐसा लग रहा था कि सबकुछ सामान्य चल रहा है, तभी रोहित ने टेस्ट से संन्यास का बम फोड़ा। न तो उन्होंने किसी फेयरवेल मैच की डिमांड रखी और न ही कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया। भारत को पिछले छह महीने में दो बड़े क्रिकेटर्स के संन्यास से बड़ा झटका लगा। 
विज्ञापन

2 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित से पहले रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लिया था। हालांकि, इससे तो यह तय है कि अगले महीने इंग्लैंड दौरे से टीम एक नए कप्तान के अंदर खेलेगी और बदलाव के दौर से गुजरेगी। रोहित को 2022 में टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। रोहित ने बतौर कप्तान, एक खिलाड़ी के तौर पर और बतौर ओपनर इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने शतक भी लगाया था। साथ ही उनके नाम टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी है। आइए उनके कुछ ऐसे बड़े और अनसुने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन

3 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
1. रोहित शर्मा ने टेस्ट में 12 शतक लगाए और इन शतकों की खास बात यह है कि इन सभी टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। रोहित के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के जीत में दस या इससे ज्यादा शतक नहीं हैं। इस मामले में वार्विक आर्मस्ट्रांग (6) और डेरेन लेहमैन (5) का नंबर रोहित के बाद आता है।
 

रोहित के टेस्ट में 12 शतक, सभी जीत में आए

ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट में चार या अधिक शतक लगाए हैं और वे सभी जीत में आए हैं

खिलाड़ी शतक (सभी जीत में)
रोहित शर्मा 12
वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग 6
डैरेन लेहमन 5
माइक डेननेस 4
जो बर्न्स 4
मयंक अग्रवाल 4
काइल वेर्रेन 4
यशस्वी जायसवाल 4

4 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
2. बतौर ओपनर रोहित ने टेस्ट में नौ शतक लगाए। उन्हें अक्तूबर 2019 में भारत का टेस्ट ओपनर बनाया गया था। तब से किसी अन्य सलामी बल्लेबाज ने इतने शतक नहीं बनाए हैं। कुल मिलाकर इस अवधि में केवल चार बल्लेबाजों ने रोहित की तुलना में अधिक टेस्ट शतक बनाए हैं।
 

रोहित के बतौर ओपनर प्रमोट होने के बाद से टेस्ट में सबसे शतक

खिलाड़ी मैच औसत शतक बल्लेबाजी
जो रूट (इंग्लैंड) 66 54.89 20 मध्यक्रम
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 31 61.03 13 मध्यक्रम
मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) 48 48.51 11 मध्यक्रम
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 48 45.17 10 मध्यक्रम
रोहित शर्मा (भारत) 40 41.15 9 ओपनर
बाबर आजम (पाकिस्तान) 38 46.87 8 मध्यक्रम
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) 24 58.48 8 मध्यक्रम
विज्ञापन

5 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
3. रोहित ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के पहले तीन चक्रों (2019-21, 2021-23 और 2023-25) को मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (2716) बनाए। उनके नौ शतक भी भारत के लिए सबसे ज्यादा हैं। इस लिस्ट में अगले सर्वश्रेष्ठ विराट कोहली और शुभमन गिल के पांच-पांच शतक हैं। भारतीय बल्लेबाजों में केवल यशस्वी जायसवाल (52.88) का औसत डब्ल्यूटीसी में रोहित (41.15) से बेहतर है।
 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक छक्के
रोहित शर्मा 40 2716 212 41.15 9 8 56
विराट कोहली 46 2617 254* 35.36 5 11 11
ऋषभ पंत 34 2252 146 40.21 4 13 56
शुभमन गिल 32 1893 128 35.05 5 7 31
रवींद्र जडेजा 39 1885 175* 36.96 3 12 29
यशस्वी जायसवाल 19 1798 214* 52.88 4 10 39
चेतेश्वर पुजारा 35 1769 102* 29.98 1 15 5
विज्ञापन

6 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
4. 2019-20 टेस्ट सत्र की शुरुआत से 2023-24 तक, टेस्ट में रोहित का औसत 50.03 का रहा। इस अवधि में कम से कम 25 पारियां खेलने वालों में दुनिया के केवल आठ अन्य बल्लेबाजों का औसत 50 या उससे अधिक का रहा। भारतीयों में रोहित का औसत इस अवधि में सबसे शानदार रहा। इस लिस्ट में ऋषभ पंत 43.34 की औसत के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

7 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
5. बतौर टेस्ट ओपनर रोहित का 50 के स्कोर को 100 में बदलने की दर 52.94 रही। उन्होंने इस रोल में अपने 16 50+ के स्कोर में से नौ को शतक में परिवर्तित किया। बतौर ओपनर कम से कम दस 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों में केवल शिखर धवन और डेनिस एमिस का रोहित से बेहतर परिवर्तन दर है। धवन ने बतौर ओपनर अपने 12 50+ के स्कोर में से सात को शतक में परिवर्तित किया। उनका दर 58.33 का रहा। वहीं, एमिस ने बतौर ओपनर अपने 20 50+ के स्कोर में से 11 को शतक में बदला। उनका दर 55 का रहा।

8 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
6. रोहित ने घर पर टेस्ट में 10 शतक बनाए। ये सभी भारत की घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीत की स्ट्रीक के दौरान आए। इस दौरान रोहित से ज्यादा शतक सिर्फ कोहली (12 शतक) के नाम थे। रोहित ने इस दौरान 56.83 की औसत से 2444 रन बनाए, केवल कोहली (60.12) का औसत उनसे बेहतर था।

9 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
7. रोहित ने कुल 67 टेस्ट खेले और 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। इसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। 212 रन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। रोहित के करियर टेस्ट रनों में से 69.4 प्रतिशत रन जीत में आए। टेस्ट में कम से कम 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में केवल एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन का अपनी टीमों की जीत में रोहित से बेहतर रनों का योगदान है। गिलक्रिस्ट के करियर टेस्ट रनों में से 77.77 प्रतिशत रन जीत (ऑस्ट्रेलिया की जीत) में आए। वहीं, हेडन के करियर टेस्ट रनों में से 71.35 रन जीत (ऑस्ट्रेलिया की जीत) में आए।
 

टेस्ट में जीत में उच्च प्रतिशत रन वाले खिलाड़ी

(कम से कम 3000 करियर रन)

खिलाड़ी  मैच रन टेस्ट जीते जीते टेस्ट
में रन
जीत में
रन प्रतिशत
एडम गिलक्रिस्ट 96 5570 73 4332 77.77
मैथ्यू हेडन 103 8625 71 6154 71.35
रोहित शर्मा 67 4301 36 2985 69.40
डेमियन मार्टिन 67 4406 44 3054 69.31
डॉन ब्रैडमैन 52 6996 30 4813 68.80
रिकी पोंटिंग 168 13378 108 9157 68.45

10 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
8. साल 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रोहित ने 13 छक्के लगाए थे। यह एक टेस्ट में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के लगाए। भारत के लिए सिर्फ वीरेंद्र सहवाग (90) ने टेस्ट में उनसे ज्यादा छक्के लगाए। इस प्रारूप में ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों हिटमैन नौवें नंबर पर हैं।
 

किसी एक टेस्ट (दोनों पारी) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी छक्के खिलाफ स्थान साल
रोहित शर्मा (भारत) 13 दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम 2019
वसीम अकरम (पाकिस्तान) 12 जिम्बाब्वे शेखूपुरा 1996
यशस्वी जायसवाल (भारत) 12 इंग्लैंड राजकोट 2024
नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) 11 इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2002
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 11 जिम्बाब्वे वाका 2003
ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) 11 पाकिस्तान शारजाह 2014
ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) 11 श्रीलंका क्राइस्टचर्च 2014


टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी छक्के
बेन स्टोक्स (ENG) 133
ब्रेंडन मैक्कुलम (NZ) 107
एडम गिलक्रिस्ट (AUS) 100
टिम साउथी (NZ) 98
क्रिस गेल (WI) 98
जैक कैलिस (SA) 97
वीरेंद्र सहवाग (IND) 91
एंजेलो मैथ्यूज (SL) 89
रोहित शर्मा (IND) 88
ब्रायन लारा (WI) 88
क्रिस कैयर्न्स (NZ) 87

11 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
9. रोहित समेत सिर्फ पांच बल्लेबाजों ने ही अपने टेस्ट करियर की पहली दो पारियों में शतक लगाए हैं। हिटमैन ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से टेस्ट डेब्यू किया था। तब वह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे। उन्होंने ईडन गार्डेंस के मैदान पर टेस्ट डेब्यू पर 177 रन बनाए थे। इस मैच में भारत ने बस एकबार बल्लेबाजी की थी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ही वानखेड़े में सीरीज के दूसरे टेस्ट में रोहित ने 111 रन की पारी खेली। इस मैच में भी टीम इंडिया ने सिर्फ एक बार बल्लेबाजी की थी। रोहित के अलावा लॉरेंस रोव, एल्विन कालीचरण, सौरव गांगुली और यासिर हमीद ही ऐसे अन्य बल्लेबाज हैं, जिन्होंने डेब्यू के बाद अपनी शुरुआती दो पारियों में शतक बनाए हों।
विज्ञापन

12 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
10. फरवरी 2021 से जुलाई 2023 के बीच रोहित ने लगातार 30 पारियों में दहाई का आंकड़ा पार किया। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा दहाई का आंकड़ा पार करने की सबसे लंबी स्ट्रीक है। यानी रोहित के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है, जिसने अपनी लगातार 30 पारियों में दहाई का आंकड़ा छुआ हो। रोहित ने उन 30 पारियों में 50.04 की औसत से 1401 रन बनाए। उन्होंने उस दौरान 2645 गेंदों का सामना किया। यानी उन्होंने औसतन हर पारी में करीब 94.46 गेंदें खेलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें