फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ने तराशा ईशान जैसा कोहिनूर, बचपन के कोच ने बताई संघर्ष की अनसुनी कहानी

Tue, 16 Mar 2021 05:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ईशान किशन - फोटो : social media
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बचपन के कोच उत्तम मजुमदार ने कहा कि निडर होकर कैसे बल्लेबाजी की जाए ईशान ने भारतीय उप-कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से सीखा है। आइए जानते हैं ईशान के कोच ने और क्या क्या कहा?
 
विज्ञापन

2 of 5
ईशान किशन - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान जब पांच साल के थे तब ही उनके पिता प्रणव कुमार पांडे ने ईशान को मोइन उल हक स्टेडियम पटना में कोच उत्तम मजुमदार से परिचय कराया था। अब 16 साल बाद जब उत्तम (ईशान के कोच) ने ईशान की बल्लेबाजी देखी तो उन्हें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तम ने कहा, यह काफी लंबा सफर रहा। यह ईशान और मेरे लिए 16 साल के कठिन परिश्रम का फल है। ईशान ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत की, जिसकी फल उसे मिला। मेरे लिए गौरव का क्षण है कि उसने भारत के लिए डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में बेहतरीन पारी खेली। जब उसने अपनी पहली फिफ्टी को मेरे पिता को समर्पित किया, जिनका हाल ही में देहांत हो गया, तब मेरे आंख में आंसू थे।' 

4 of 5
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl
ईशान के बचपन के कोच ने कहा, रोहित की कप्तानी में ईशान ने काफी मैच खेला है। उसने रोहित से ही सीखा है कि कैसे निडर होकर क्रिकेट खेला जाए। आईपीएल में रोहित उसके मेंटर हैं और मुंबई इंडियंस के कप्तान भी। रोहित ने उसे (ईशान) आईपीएल में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी, जिसे उसने अच्छी तरह निभाया। ईशान काफी भाग्यशाली है कि उसे रोहित जैसा कप्तान मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशान किशन - फोटो : social media
बता दें कि 22 वर्षीय ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में डेब्यू मैच में रिकॉर्ड सर्वाधिक चार छक्के लगाकर ईशान ने 32 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। इस शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि, 'यह अर्धशतक मेरे कोच के पिता को समर्पित, जिनका हाल ही में देहांत हुआ। कोच ने मुझसे कहा था कि पिता के लिए तुम्हें शतक लगाना होगा। मेरा पहला मैच था, नर्वस था। बैटिंग पर जाने से पहले रोहित भाई ने आकर मुझे कहा कि जाओ आईपीएल की तरह बेखौफ खेलो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें