rohit sharma
रोहित ने इस मैच में पहले 50 रन 72 गेंदों में पूरे किए थे। फिर 100 गेंदों में 100 रन, 125 गेंदों में 150 रन, 151 गेंदों में 200 रन और 166 गेंदों में 250 रन पूरे किए थे। पारी की आखिरी गेंद (49.6) पर वह नुवान कुलसेकरा का शिकार बने थे। रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 404 रन बनाए थे।