फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा के लिए लकी है आज की तारीख, '13 नवंबर' को ही दुनिया ने देखी थी 'हिटमैन' की ताकत

Tue, 13 Nov 2018 08:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rohit sharma 100
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के लिए 13 नवंबर का दिन बहुत खास है। साल 2014 में आज ही के दिन श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन-डे में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे तोड़ना विश्व के किसी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन सा लगता है। ओपनर रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 173 गेंदों में 33 चौको और 9 छक्को की बरसात करके 264 रन की मैराथन पारी खेली थी। इस मैच को टीम इंडिया ने 153 रन के विशाल अंतर से जीता था।

रोहित शर्मा को जनवरी 2013 में पहली बार ओपनिंग के लिए भेजा गया था। इससे पहले उन्हें मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था। तब वो ज्यादा सफल नहीं हो रहे थे और उन्हें टीम से बाहर करने की आवाजें गूंजने लगी थी। फिर जिस चीज के लिए धोनी फेमस हैं, उन्होंने वो ही किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
मुंबई के गॉड गिफ्टेड बल्लेबाज को यह पोजीशन रास आई। उन्होंने एक के बाद एक शानदार पारियां खेली और बतौर ओपनर अपनी जगह स्थापित की। 13 नवंबर 2014 को रोहित ने ऐसी पारी खेली कि उनके तूफान में श्रीलंकाई टीम उड़ गई। गौरतलब है कि टीम इंडिया का इस मैच में नेतृत्व कर रहे अनियमित कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 7
rohit sharma - फोटो : BCCI
उनके इस फैसले को रोहित शर्मा ने सही साबित किया। हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी की शुरुआत सहज ही की थी। उन्होंने पारी के 10वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। फिर उन्होंने अजंता मेंडिस की धुनाई करना शुरू की। रोहित ने सीकुगे प्रसन्ना के ओवर में कवर्स के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। यह उनकी तूफानी पारी के आगाज के संकेत थे। मेंडिस की गेंद पर रोहित ने मिडविकेट के ऊपर से दमदार छक्का जमाया। अब दबाव श्रीलंका पर आ चुका था। श्रीलंकाई गेंदबाजों की दिशा भटकने लगी, जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे शॉट खेलकर उठाया।

4 of 7
rohit sharma
पारी के 30वें ओवर में टीम इंडिया ने पॉवरप्ले लिया। उस समय रोहित 90 गेंदों में 78 रन बनाकर खेल रहे थे। पॉवरप्ले में रोहित ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान नुवान कुलसेकरा, अजंता मेंडिस और शमिंडा इरंगा की धुनाई की। इस बीच कप्तान विराट कोहली (66) रन आउट हो गए। इस तरह रोहित और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 202 रन की साझेदारी का अंत हुआ। वैसे इससे ये संकेत जरूर मिले कि रोहित दोहरा शतक जमा सकते हैं क्योंकि पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित (209) ने दोहरा शतक जमाया था तब भी विराट कोहली रनआउट ही हुए थे।
विज्ञापन

5 of 7
rohit sharma
बहरहाल, रोहित पर इसका कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि टीम इंडिया के पास बल्लेबाजों की लंबी फौज थी। पॉवरप्ले के बाद रोहित टी20 पारी के मोड में बल्लेबाजी करने लगे और 83 गेंदों में 186 रन ठोक दिए। 29 ओवर क्रीज पर टिकने वाले रोहित ने पॉवरप्ले और उसके बाद के समय में सिर्फ 17 डॉट बॉल खेली जबकि इस दौरान उन्होंने चौको-छक्को की बरसात की। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट्स जमाए और श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पूरी तरह पस्त कर दिए।
विज्ञापन

6 of 7
rohit sharma 100
जब पारी के दो ओवर शेष थे तब रोहित 246 रन बनाकर खेल रहे थे। अगर कुछ ओवर और बचते तो निश्चित ही रोहित शर्मा तिहरा शतक पूरा कर लेते। आपको बता दें कि रोहित ने पहले 50 रन 72 गेंदों में पूरे किए थे। फिर 100 गेंदों में 100 रन, 125 गेंदों में 150 रन, 151 गेंदों में 200 रन और 166 गेंदों में 250 रन पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rohit sharma
इस पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच के लिए यह भी कहा जाता है कि श्रीलंका टीम रोहित शर्मा से हार गई क्योंकि भारत के 404 रन के जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम 251 रन पर ऑलआउट हो गई, जो रोहित के व्यक्तिगत स्कोर से 13 रन कम थी। भारत ने पांच मैचों की इस वन-डे सीरीज में श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें