टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के लिए 13 नवंबर का दिन बहुत खास है। साल 2014 में आज ही के दिन श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन-डे में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे तोड़ना विश्व के किसी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन सा लगता है। ओपनर रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 173 गेंदों में 33 चौको और 9 छक्को की बरसात करके 264 रन की मैराथन पारी खेली थी। इस मैच को टीम इंडिया ने 153 रन के विशाल अंतर से जीता था।
रोहित शर्मा को जनवरी 2013 में पहली बार ओपनिंग के लिए भेजा गया था। इससे पहले उन्हें मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था। तब वो ज्यादा सफल नहीं हो रहे थे और उन्हें टीम से बाहर करने की आवाजें गूंजने लगी थी। फिर जिस चीज के लिए धोनी फेमस हैं, उन्होंने वो ही किया।