फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: लखनऊ के नए स्टेडियम में खेलकर रोहित शर्मा हुए बेहद खुश, दिल खोलकर की तारीफ

Wed, 07 Nov 2018 10:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma 100
कप्तान रोहित शर्मा ने आगे आकर टीम का नेतृत्व किया और अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक जमाया। रोहित की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 71 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल की। लखनऊ का स्टेडियम अपने पहले मैच की मेजबानी कर रहा था, जिसके बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि सतर्क शुरुआत की जरूरत थी क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि पिच कैसा बर्ताव करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
rohit sharma 100
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, 'मैंने टॉस के समय कहा था कि यहां ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं। हम पिच के आदि होना चाहते थे कि वह कैसा बर्ताव कर रही है, इसलिए हमने अपना समय लिया। यह समझना जरूरी था कि पिच क्या कर रही है। जब भी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ करने का मौका मिले तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए। आज उसका सही मंच था। जो भी आज मैच देखने आए, वह अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ घर लौटेगा। यही वह चीज है, जिसके लिए हम खेल रहे थे, सभी के चेहरों पर मुस्कान देखने के लिए। खुशी है कि हम मैच और सीरीज जीते।'
विज्ञापन

3 of 5
धवन-रोहित - फोटो : file
रोहित शर्मा ने बताया कि उनके साथी शिखर धवन पिच पर समय बिताना चाहते थे क्योंकि पिछले कुछ मैचों में वह जल्दी आउट हो रहे थे। उन्होंने कहा, 'शिखर का खेल गेंदबाजों पर दबाव बनाना है। वह पिछले कुछ मैचों में ज्यादा रन नहीं बना सका, जिसकी वजह से अपना समय लेना चाहता था। हमने शुरुआत में पिच पर समय बिताया और जब शिखर ने शॉट्स लगाना शुरू किया तो गेंदबाजों की खैर नहीं होती। मेरे ख्याल से हमारी साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही और फिर केएल राहुल ने पारी का शानदार समापन किया।'

4 of 5
Khaleel Ahmed
रोहित शर्मा ने अपनी टीम के तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'बुमराह हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से एक है। हम वन-डे की तुलना में टी20 में उनका अलग तरह इस्तेमाल करते हैं। खलील नई गेंद के साथ अलग गेंदबाज हैं और वह विश्वास से लबरेज हैं। वह गेंद को स्विंग करा रहे थे और चुनौती का अच्छे से सामना करने को तैयार थे। खलील जैसा गेंदबाज जब इस तरह की गेंदबाजी करता है और विकेट निकालता है तो टीम को मदद मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
इसके अलावा रोहित ने नए स्टेडियम में फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'शानदार स्टेडियम। हम जितने स्टेडियम में खेले, उनमें से सर्वश्रेष्ठ में से एक। दर्शकों ने जिस तरह समर्थन किया, उम्मीद है कि भविष्य में भी इस तरह का समर्थन मिलता रहेगा। मुझे उम्मीद है कि आगे भी कई मुकाबले यहां खेलने को मिलेंगे और हम दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें