रोहित शर्मा
रोहित ने आगे कहा, 'दिनेश कार्तिक को ऐसा करते देख बहुत खुशी हुई। कार्तिक को अब तक अधिक मौके नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने अपना दम दिखाया है। हम उन्हें वापस लाए क्योंकि उनके अनुभव और मैच फिनिश करने की क्षमता से टीम प्रबंधन वाकिफ है। यह पूरी तरह काम कर गया। मेरा हमेशा से अपनी बल्लेबाजी इकाई पर भरोसा रहा है और मुझे विश्वास था कि हम इस स्कोर को पार कर लेंगे।'