फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' रोहित शर्मा बने रिकॉर्ड्स के शहंशाह, विंडीज के खिलाफ बनाए 8 बड़े कीर्तिमान

Tue, 30 Oct 2018 06:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
rohit sharma
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (162) की शानदार शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज को 224 रन के विशाल स्कोर से हरा दिया। रोहित ने इस मैच में 137 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 162 रन की पारी खेली। विंडीज के खिलाफ उन्होंने कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। आइए जानते हैं उन्होंने कौन-कौन रिकॉर्ड्स अपने नाम किएः-
 
विज्ञापन

2 of 9
rohit sharma
रोहित शर्मा दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीरीज में दूसरी बार 150 से ज्यादा की पारी खेली। इससे पहले ऐसा केन्या के हैमिल्टन मस्काद्जा ने किया था।
 
विज्ञापन

3 of 9
rohit sharma
रोहित शर्मा ने सातवीं बार 150 से ज्यादा की पारी खेली हैं। सचिन और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 5-5 बार 150 प्लस का स्कोर किया है।

4 of 9
rohit rayudu
रोहित ने विंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में चार छक्के मारे और ऐसा करके उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर के नाम 463 मैचों में 195 छक्के हैं। रोहित के 192 मैचों में 198 हो गए हैं। अब वह छक्के लगाने के मामले में दूसरे श्रेष्ठ भारतीय हैं। उनसे आगे महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके 331 मैचों में 218 छक्के हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
rohit sharma 100
रोहित शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने 150 से ज्यादा का स्कोर किया हो और साथ फिल्डर के तौर पर तीन कैच भी लपके हो।
 
विज्ञापन

6 of 9
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
रोहित शर्मा साल 2018 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 35 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 31 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन

7 of 9
rohit sharma
वन-डे में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक (19 ) जड़ने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। पहले नंबर 45 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर का नाम है। तीसरे नंबर (19) गांगुली, जबकि चौथे नंबर पर शिखर धवन (15) का नाम है। 

8 of 9
rohit sharma
वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे में टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर 211 रनों की साझेदारी है। इससे पहले गोवाहाटी में रोहित ने विराट के साथ मिलकर 246 रनों की साझेदारी की थी। तीसरी बड़ी साझेदारी सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के बीच साल 2002 में 196 रनों की हुई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
रोहित शर्मा
सबसे ज्यादा द्विपक्षिय वन-डे सीरीज में 300 से ज्यादा का स्कोर करने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 5 बार ऐसा करने में कामयाब हुए हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली (7), जबकि तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड (4) का नाम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें