फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़कर वाइफ को दिया सबसे प्यारा गिफ्ट, छलके ऋतिका के आंसू

Wed, 13 Dec 2017 04:21 PM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे दूसरे वन-डे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया। रोहित ने 153 गेदों पर 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से यह दोहरा शतक लगाया। आगे पढ़िए आखिर क्यों रोहित अपने इस दोहरे शतक को हमेशा याद रखेंगे... 
विज्ञापन

रोहित का बतौर कप्तान इतना बड़ा अचीवमेंट

रोहित शर्मा - फोटो : file photo
रोहित शर्मा के करियर का यह 16वां शतक, श्रीलंका के खिलाफ 5वां और बतौर कप्तान पहला शतक है। कोई भी खिलाड़ी बतौर कप्तान अपना पहला शतक वो भी दोहरा शतक हो तो कभी भूला नहीं सकता है। धर्मशाला में फ्लॉप होने के बाद रोहित ने जिस तरह की ये तूफानी पारी खेली है उसे टीम इंडिया के सभी फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। 

रोहित की पत्नी कभी नहीं भूल पाएंगी यह पल

ऋतिका सजदेह - फोटो : File
रोहित शर्मा के अलावा यह मैच उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह के लिए भी यादगार रहा। आज ही दिन इन दोनों का शादी की सालगिरह भी है। ऋतिका खुद इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहीं और रोहित के दौहरे शतक के बाद उनकी आंखों में आंसू छलक आए। रोहित ने ऋतिका सजदेह के साथ 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी।

'हिटमैन' ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा

रोहित और सहवाग - फोटो : File
वन-डे क्रिकेट में रोहित शर्मा का ये 16वां सैंकड़ा रहा और इसे जमाते ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। सहवाग नेअपने वनडे करियर के दौरान 15 शतक जमाए थे। इस मैच से पहले सहवाग और रोहित 15-15 सेंचुरी लगाकर बराबर थे, लेकिन अब रोहित इस मामले में सहवाग से आगे निकल गए हैं। 
विज्ञापन

रोहित ऐसा करने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज

रोहित शर्मा - फोटो : bcci
रोहित शर्मा का वन-डे में यह तीसरा दोहरा शतक है और ऐसा करने वाले वो एकमात्र खिलाड़ी हैं। इससे पहले वो 264 और 209 रन की पारी खेल चुके हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें