फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट टीम में नहीं मिला मौका तो पत्नी ऋतिका के साथ यहां छुट्टियां बिताने गए रोहित शर्मा

Mon, 23 Jul 2018 09:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टी-20 और वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रंखला के लिए तैयार है। 5 टेस्ट मैच में से शुरुआती 3 टेस्ट के लिए टीम का ऐलान भी किया जा चुका है। जिसमें रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे में रोहित इन छुट्टियां का इस्तेमाल अपनी पत्नी ऋतिका के साथ क्वालिटी टाईम बिताने में कर रहे हैं। फिलहाल रोहित शर्मा इस समय प्राग में पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। 'हिटमैन' ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर की।
 
विज्ञापन

3 of 5
इंग्लैंड दौरे पर 2 शतक जमाने वाले रोहित को जब टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने फैंस के लिए एक खास संदेश भी दिया था। रोहित ने ट्विटर पर लिखा था, 'कल फिर सूरज का उदय होगा।'

 

 

4 of 5
- फोटो : SELF
आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में टेस्ट मैच खेलने वाले रोहित ने तब चार पारियों में करीब 20 की औसत से 78 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट की तीन पारियों में फ्लॉप होने के कारण टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा को बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : BCCI
इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी रोहित शर्मा को टीम इंडिया में सिलेक्ट नहीं किया गया था। टी-20 इंटरनेशनल में तीन शतक व वन-डे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से 31 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 25 टेस्ट खेले हैं, जिसमें करीब 40 की औसत से 1,479 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें