चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार यानी 8 जून को टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा। पाक के खिलाफ 91 रन को बेजोड़ पारी खेल कर टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बताया है कि टीम का असली बाहुबली कौन है।
विज्ञापन
धोनी, कोहली या युवी नहीं, यह है टीम इंडिया का असली 'बाहुबली'
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि टीम इंडिया का बाहुबली कौन है। हालांकि, रोहित ने साफ किया है कि वह न तो धोनी, कोहली या युवी की तरह विस्फोटक बल्लेबाज है और न ही स्विंग या स्पिन का जादूगर। टीम इंडिया का 'बाहुबली' एक बच्चा है।
विज्ञापन
धोनी, कोहली या युवी नहीं, यह है टीम इंडिया का असली 'बाहुबली'
3 of 5
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : Getty
दरअसल, रोहित शर्मा अपने साथ सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के बेटे जोरावर की बात कर रहे हैं, जो टीम इंडिया के साथ काफी घुल-मिल गए हैं। रोहित ने वीडियो के साथ लिखा, हमेशा मजा आता है, जब आप टीम इंडिया के बाहुबली के साथ होते हैं। दूसरी ओर शिखर धवन ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें रोहित शर्मा और जोरावर नजर आ रहे हैं।
धोनी, कोहली या युवी नहीं, यह है टीम इंडिया का असली 'बाहुबली'
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
देखिए कैसे रोहित शर्मा, जोरावर (बाहुबली) को अपने साथ खेलने के लिए रिश्वत दे रहे हैं-
Rohit bribing Zoraver to be with him @rohitsharma45 ..😂😂😂😜😜 A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on Jun 5, 2017 at 3:02am PDT