फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड, धोनी की बादशाहत कायम

Mon, 29 Oct 2018 05:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma
टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वन-डे करियर का 21वां शतक पूरा किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। शर्मा ने अपनी पारी के दौरान टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जो आकर्षण का केंद्र रहा। बता दें कि मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से रोहित ने 137 गेंदों में 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 162 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
sachin tendulkar
'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के वन-डे में छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मुंबई के बल्लेबाज ने सोमवार को अपनी पारी के दौरान जब दूसरा छक्का जमाया, तभी उन्होंने तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। रोहित अब वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके कुल 198 छक्के हो गए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर के नाम 195 छक्के दर्ज हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
भारतीय बल्लेबाजों में वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। माही ने 210 छक्के लगाए हैं। 190 छक्कों के साथ सौरव गांगुली चौथे और 155 छक्कों के साथ युवराज सिंह पांचवें स्थान पर हैं। 

4 of 5
shahid afridi
वैसे, अगर विश्व स्तर पर देखा जाए तो सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा सातवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी 351 छक्के जमाकर बादशाह बने हुए हैं। क्रिस गेल 275 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सनथ जयसूर्या 270 तीसरे, एमएस धोनी (217) चौथे, एबी डीविलियर्स (204) पांचवें और ब्रेंडन मैकुलम (200) छठें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit sharma
इसके अलावा रोहित शर्मा ने वन-डे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की। रोहित और गांगुली के बतौर ओपनर 19-19 शतक हो गए हैं। बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। मास्टर ब्लास्टर ने 45 शतक बतौर सलामी बल्लेबाज जमाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें