टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (162) की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज के सामने 378 रन का लक्ष्य रखा। रोहित ने इस मैच में 137 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 162 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
2 of 5
rohit sharma 100
इसी के साथ रोहित शर्मा ने इस मैच में धुआंधार पारी खेलते हुए कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए। रोहित शर्मा ने अंबाति रायुडू के साथ मिलकर 211 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
3 of 5
rohit sharma
रोहित के 192 वनडे मैच खेलने के बाद 7391 रन हो गए हैं। इस तरह रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियादाद (7,381), न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रोस टेलर (7,267) और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान (7,249) को पीछे छोड़ दिया है।
4 of 5
रोहित शर्मा
रोहित अपने वन-डे करियर में 21 शतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने शतकों के मामले में पाकिस्तान के सईद अनवर (20) को पीछे छोड़ दिया है।
इस पारी में रोहित के बल्ले से चार छक्के भी निकले और अब वह 192 मैच में 198 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (464 मैच, 195 छक्के) को पीछे छोड़ा है।