फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने तोड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, पूरी दुनिया 'हिटमैन' को कर रही सलाम 

Sat, 09 Feb 2019 10:04 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। ऑकलैंड में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 में कार्यवाहक कप्तान रोहित ने 29 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों की मदद से शानदार 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। आइए जानते हैं वो 5 बड़े रिकॉर्डः

रोहित शर्मा ने तोड़ा टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
 
विज्ञापन

2 of 7
ROHIT SHARMA SIX
रोहित दूसरे टी-20 में पचासा जड़ने के साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। आउट होने से पहले वे 92 मैच की 84 पारियों में 2288 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है। टी-20 में उनके नाम चार शतक और 16 अर्धशतक है। इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः मार्टिन गप्टिल (2272) और शोएब मलिक (2263) रन है।
 
विज्ञापन

3 of 7
rohit sharma
इस दौरान रोहित शर्मा ने छक्कों का शतक भी पूरा किया। मैच में अपना दूसरा छक्का लगाते ही वे टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। मैच में रोहित के बल्ले से कुल चार छक्के निकले। अब उनके 101 छक्के हो चुके हैं, उनसे आगे 103-103 छक्के के साथ मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल हैं।

4 of 7
rohit 100
इसके अलावा रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। रोहित के नाम 349 छक्के दर्ज हैं। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः एमएस धोनी 348 और सचिन तेंदुलकर 264 हैं।
विज्ञापन

5 of 7
rohit 100
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन से ज्यादा स्कोर करने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 बार 50 या उससे अधिक स्कोर टी-20 में किए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (19) और तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (16) हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा और विराट कोहली
ऑकलैंड टी-20 जीतते ही रोहित ने नियमित कप्तान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी की। रोहित शर्मा ने अब तक 13 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है, जिसमें 12 मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई। वहीं, विराट कोहली ने अभी तक 20 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में कप्तानी की है जहां 12 बार टीम को फतह हासिल हुई। 

अगर हैमिल्टन में होने वाले तीसरे मैच में भी अगर टीम इंडिया जीतती है तो रोहित भारत के दूसरे सबसे सफल टी-20 कप्तान भी बन जाएंगे। वहीं, इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं जिन्होंने 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत को 41 मैचों में जीत दिलाई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
team india
बता दें कि दूसरे टी-20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी और क्रुणाल पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। इसके साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली। इस दौरान पंत ने नाबाद 40 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें