फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

Mon, 24 Sep 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rohit sharma
शिखर धवन (114) और रोहित शर्मा (111*) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में 'हिटमैन' के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हुएः



 
विज्ञापन

2 of 6
rohit sharma
नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में एशिया कप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने वन-डे इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो लगातार मैच जीता हो। इसके अलावा 9 ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो में से एक मैच जीते, जबकि एक हारे हैं। बता दें कि रोहित की अगुवाई में पहला मैच टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था, जिसमें हिटमैन ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
rohit sharma
रोहित शर्मा सीमित ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली। दोनों 22 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। पहले नंबर पर 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर और दूसरे नंबर पर 35 शतकों के साथ विराट कोहली काबिज हैं।
 

4 of 6
रोहित शर्मा
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में वन-डे में अपने 7000 रन पूरा किए। वह टीम इंडिया की तरफ से सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 187 मैचों की 181 पारियों में यह कारनामा किया। इससे पहले टीम इंडिया की तरफ से पहले विराट कोहली (161), सौरव गांगुली (174) ने अपने 7000 रन पूरा किए थे। वहीं, शीर्ष पर दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का नाम है। उन्होंने 150 पारियों में अपने 7000 रन पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स (166) का नाम आता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
rohit sharma
कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 119 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 111 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के दर्ज हो गए हैं। ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rohit sharma
एशिया कप में लगातार 50 से ज्यादा रन का स्कोर करने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। पहले पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 52 रन की पारी खेली थी, जबकि रविवार को फिर पाक के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें