फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के सुपरस्टार सुरेश रैना को एक मैच मिस करना पड़ा भारी, रोहित-विराट ने तोड़े उनके बड़े रिकॉर्ड्स

Wed, 18 Apr 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : file photo
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना को एक मैच न खेलना काफी मंहगा पड़ा। दरअसल, रैना के न खेलने की वजह से उनके कई रिकॉर्ड्स टूट गए। आइये जानते हैं कि इस दौरान रैना के कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटेः-
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ipl
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए आईपीएल सीजन-11 के 14वें मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में 92 रन बनाते ही विराट आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : file photo
विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम अब आईपीएल के 153 मैचों में 4619 रन हो गए हैं, जबकि सुरेश रैना 163 मैचों में 4558 रन के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर 4345 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

4 of 6
रोहित शर्मा
वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में पहला नाम क्रिस गेल का है। उन्होंने अब तक 269 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए 175 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, 174 छक्के  के साथ रैना तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
suresh raina
बता दें कि 10 अप्रैल कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में सुनील नरेन की गेंद पर एक रन लेते हुए रैना को चोट लगी थी। फिलहाल वह टीम से बाहर चल रहे हैं। सुरेश रैना पिंडली की मांसपेशी में चोट के कारण आईपीएल में चेन्नई के अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। चेन्नई ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुंबई इंडियंस
बता दें कि रोहित शर्मा (94) की बेहतरीन पारी की बदौलत मेजबान मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को 46 रनों से हराकर आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत अपने नाम दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडिंयस ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें