रोहित और धवन इस पार्टनरशिप के बाद भारत की तरफ से वन-डे में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले तीसरे स्थान पर तेंदुलकर-सहवाग (13 शतकीय साझेदारी) की जोड़ी काबिज थी। अब रोहित-धवन के बीच कुल शतकीय पार्टनरशिप की संख्या 14 हो गई है। रोहित ने इस मैच में 87 रन और धवन ने 66 रन बनाए।