मिताली सहित चार खिलाड़ी ग्रेड A में
महिलाओं के केंद्रीय अनुबंध में A ग्रेड (50 लाख रुपए) में चार खिलाड़ियों मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है।
ग्रेड B (30 लाख रुपए) में पांच खिलाड़ियों एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को रखा गया है।
C ग्रेड (10 लाख): राधा यादव, डी. हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णामूर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधती रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, तान्या भाटिया और पूनम वस्त्राकर को शामिल किया गया है।