फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऋषभ पंत ने अपनाई धोनी की तकनीक, विकेट के पीछे से बल्लेबाज को यूं किया आउट

Thu, 09 May 2019 03:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को एलिमिनेटर मैच खेला गया। विशाखापत्तनम में खेले गए अहम मुकाबले में हैदराबाद और दिल्ली की टीम आमने-सामने थी। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पृथ्वी और पंत की शानदार बल्लेबाजी की मदद से हैदराबाद को हराकर IPL से बाहर कर दिया।

पंत ने जहां बल्लेबाजी से कमाल किया वहीं विकेट के पीछे भी शानदार काम किया। इसी मैच में ऋषभ पंत ने अपने गुरु धोनी की दी हुई सलाह भी मानी और उसमें सफल भी हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
दरअसल चेन्नई के खिलाफ मैच में धोनी ने पंत को इशारा करते हुए कहा था कि जब रनआउट करना हो तो विकेटकीपर को अपना एक ग्लव निकाल देना चाहिए।

हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में पंत ने धोनी की उस सलाह पर अमल करते हुए थी वही किया और हूडा को आउट करने में सफल रहे।
विज्ञापन

3 of 7
पंत धोनी - फोटो : अमर उजाला
धोनी की पंत को सलाह
चेन्नई के खिलाफ पंत ने आखिरी ओवर में दोनों ग्लव्स पहन कर विकेटकीपिंग की थी जिसकी वजह से वो सही से थ्रो नहीं कर पाए और धोनी ने भागकर एक रन ले लिया था।

मैच के बाद धोनी ने कहा था कि पंत ने उस दौरान दोनों ग्लब्स पहने हुए थे जिससे स्टम्स पर गेंद मारना आसान नहीं था। बतौर धोनी, “छोटी छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। आप टेनिस बॉल क्रिकेट से सीख सकते हैं। इसके बाद भी आपको अपने बेसिक्स सही रखने होंगे। अगर आप वहीं अटके रहे तो ऐसे गलतियां करते रहेंगे। बेसिक्स पर बने रहना बहुत जरूरी है।”

 

4 of 7
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने मानी धोनी की सलाह
हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पंत को एक ग्लव पहनकर विकेटकीपिंग करते देखा गया। इस तकनीक की वजह से पंत को इसका फायदा भी मिला, जब उन्होंने दीपक हुड्डा को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
दीपक हुड्डा रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हैदराबाद की पारी के आखिरी ओवर में दिल्ली के गेंदबाज कीमो पॉल गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर की चौथी गेंद को दीपक हुड्डा ने मिस कर दिया। लेकिन, दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज राशिद खान रन लेने के लिए दौड़ पड़े। ऐसे में दीपक हुड्डा को भी रन लेकर छोर बदलने के लिए भागना पड़ा। इसी दौरान जब वे रन ले रहे थे तो विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दीं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने इस मैच में बल्ले से मात्र 21 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 49 रन बनाए, वहीं विकेट के पीछे भी उन्होंने एक कैच पकड़ने के साथ हूडा को रनआउट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली बनाम हैदराबाद
इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 19.5 ओवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें