फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरे रैना और पंत, जमकर की नेट प्रैक्टिस

Mon, 13 Jul 2020 10:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुरेश रैना और ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटरों ऋषभ पंत और सुरेश रैना ने कोविड-19 महामारी के कारण लंबे ब्रेक के बाद हाल में नेट अभ्यास शुरू किया। सभी एहतियाती कदम उठाते हुए दोनों को गाजियाबाद में नेट सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


गाजियाबाद में कोरोना वायरस के तीन हजार से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। रैना और पंत से पहले चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे भारत में स्टार खिलाड़ी भी नेट अभ्यास शुरू कर चुके हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने अभ्यास का वीडियो भी साझा किया। 33 साल के रैना ने पोस्ट के साथ लिखा, 'कड़ी मेहनत, कभी हार नहीं माने और फल पाओ।'
विज्ञापन

 

सीमित ओवरों के विशेषज्ञ बल्लेबाज रैना पिछली बार भारत की ओर से इंग्लैंड में 2018 में खेले गए थे और इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को भी नेट सत्र का लुत्फ उठाते देखा गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें