बीसीसीआई के मुताबिक, पंत को कई चोटें आई हैं। वह अगले कई महीनों तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। अब पंत को वापसी करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। अब देखना है कि वह कब पेशेवर क्रिकेट में वापसी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
ऋषभ पंत और दुर्घटना के बाद उनकी कार
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को दुर्घटना का शिकार हो गए। पंत मां से मिलने के लिए घर जा रहे थे। रुड़की के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक पंत को नींद की झपकी आ गई थी। इसी दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई और काफी स्पीड में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद पंत खुद शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर आए।
विज्ञापन
2 of 9
ऋषभ पंत
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई के मुताबिक, पंत को कई चोटें आई हैं। वह अगले कई महीनों तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। अब पंत को वापसी करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। अब देखना है कि वह कब पेशेवर क्रिकेट में वापसी करते हैं। पंत से पहले भी कई खिलाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद वापसी कर चुके हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि उन्हें क्रिकेट मैदान पर पंत का जलवा फिर से देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
टाइगर पटौदी की चली गई थी आंख
3 of 9
मंसूर अली खान पटौदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंसूर अली खान पटौदी को भारत की कप्तानी करने वाले महानतम क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। निडर रवैये के लिए वह प्रसिद्ध थे। इस कारण उनका नाम टाइगर भी पड़ गया था। करियर के शुरुआत में ही उन्हें बड़ा झटका लगा था। ऐसा लगा था कि टाइगर पटौदी कभी वापसी नहीं कर पाएंगे। 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के होव में एक कार दुर्घटना में उन्होंने अपनी दाहिनी आंख खो दी थी। दुर्घटना के समय आंख में कांच लगने के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दुर्घटना के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं गंवाया और छह महीने के बाद भारत के लिए मैच खेला।
4 of 9
मंसूर अली खान पटौदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंसूर अली खान पटौदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कप्तानी भी की। उन्होंने 46 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान छह शतकों की मदद से 2793 रन बनाए थे। पटौदी का औसत 34.91 का था। मंसूर अली खान पटौदी के नेतृत्व में भारत ने 40 में से नौ मैच जीते और 19 ड्रॉ पर समाप्त हुए। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 1975 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में खेला था। टाइगर पटौदी ने 22 सितंबर 2011 को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
निकोलस पूरन का टूट गया था पैर
5 of 9
निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और पूर्व कप्तान निकोलस पूरन 2015 में एक कार दुर्घटना का शिकार बन गए थे। उसके बाद डॉक्टर ने उन्हें क्रिकेट से दूर रहने के लिए कहा था। पूरन नेशनल क्रिकेट सेंटर से ट्रेनिंग करने के बाद घर जा रहे थे। वह खुद ही कार चला रहे थे। घर से कुछ दूर पहले पूरन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
6 of 9
निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
जब पूरन को होश आया था तब वह एम्बुलेंस में थे। उनका पैर नहीं हिल रहा था। पूरन का बायां पैर टूट गया था। उन्हें डॉक्टरों ने कहा था कि आप क्रिकेट को छोड़ दीजिए। पूरन नहीं माने। उनके पैर की दो सर्जरी और हुई। इसके बाद 18 महीने के बाद पूरन ने वापसी की।
विज्ञापन
अफसर जजई ने एक्सीडेंट के बाद की थी वापसी
7 of 9
अफसर जजई
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज अफसर जजई 2020 में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जजई का कार क्षतिग्रस्त हो गया था और उन्हें चोटें आई थीं। उनके सिर में चोट लगी थी। जजई ने 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। चोट के बाद जजई ने वापसी की थी। जजई ने जून 2022 में अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
हाइवे पर पलट गई थी ओशेन थॉमस की कार
2020 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस कार दुर्घटना का शिकार बने थे। जमैका में जब थॉमस कार चला रहे थे तब यह हादसा हुआ था। उनकी कार दूसरी कार से टकराकर पलट गई थी। थॉमस को काफी चोटें आई थीं। कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्होंने वापसी की थी।
2021 में शोएब मलिक की कार ट्रक में जा घुसी थी। वह पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेयर ड्राफ्ट कार्यक्रम के बाद घर जा रहे थे। मलिक स्पोर्ट्स कार में बैठे थे। कार संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह ट्रक में जा घुसी थी। मलिक को हल्की चोटें आई थीं। वह इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे। मलिक और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज कार रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रक में जा घुसी थी।