फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से भड़के रिकी पोंटिंग, बोले- भारत की 'ए' टीम से भी नहीं जीत सका ऑस्ट्रेलिया

Tue, 19 Jan 2021 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 5
रिकी पोंटिंग - फोटो : social media
भारतीय टीमकी ऐतिहासिक जीत से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग स्तब्ध हैं और समझ नहीं पा रहे कि कैसे भारत की 'ए टीम' ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हरा दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय टीम - फोटो : social media
हालांकि, उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि भारतीय टीम जीत की हकदार थी। पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'मैं स्तब्ध हूं कि ऑस्ट्रेलिया यह श्रृंखला नहीं जीत सकी। यह तो भारत की ए टीम थी और फिर भी इसने मैच जीत लिया।'
 
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम पिछले पांच या छह सप्ताह में जिन हालात से गुजरी है। कप्तान स्वदेश लौट गया और खिलाड़ियों की चोटों के बीच वे पूरी मजबूत टीम नहीं उतार सके। ऑस्ट्रेलिया ने तो पूरी मजबूत टीम के साथ खेला था, बस शुरूआत में डेविड वॉर्नर नहीं खेल सके थे।'

4 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'यह भारत की दूसरी चुनी हुई टीम भी नहीं थी क्योंकि इसमें भुवनेश्वर कुमार या इशांत शर्मा भी नहीं थे। रोहित शर्मा भी आखिरी दो टेस्ट खेले।' पोंटिंग ने कहा, 'उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला। टेस्ट मैच के सभी निर्णायक मौकों को भुनाया जो ऑस्ट्रेलिया नहीं कर सकी। दोनों टीमों में यही फर्क था। भारत इस जीत का हकदार था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
उधर, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऋषभ पंत की तारीफ की। स्मिथ ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'पंत एक असाधारण प्रतिभा है, जैसा कि हमने देखा है। उसने मैच के आखिरी दिन बहुत ही शानदार पारी खेली। वह मैच को हमसे दूर ले गया।'    


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें