फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retirement: टी20 विश्व कप में भारत से हारने के बाद इस खिलाड़ी को आया था संन्यास लेने का विचार, खुद बताई कहानी

Wed, 30 Oct 2024 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने सेंट लूसिया में खेले गए सुपर आठ के इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंद पर 92 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था। भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई और आखिर में वह चैंपियन बनने में सफल रहा।
विज्ञापन
1 of 5
मैथ्यू वेड - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप में उनकी टीम की भारत से हार के बाद पहली बार उनके मन में संन्यास लेने का विचार आया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मैथ्यू वेड - फोटो : Twitter
भारत ने सेंट लूसिया में खेले गए सुपर आठ के इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंद पर 92 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था। भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई और आखिर में वह चैंपियन बनने में सफल रहा।
विज्ञापन

3 of 5
मैथ्यू वेड - फोटो : Twitter
हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेड ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा,‘‘भारत से हार के बाद शायद यह (संन्यास के बारे में विचार) मेरे मन में बैठ गया। तब मैंने सोचा कि यह मेरे क्रिकेट करियर का अंत है। वह वास्तव में भावनात्मक क्षण था।’’

4 of 5
मैथ्यू वेड - फोटो : Twitter
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले वेड ने कहा कि विकेटकीपर के रूप में जोश इंगलिस के टीम में आने से वह अपने इस फैसले के प्रति अधिक दृढ़ हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : CricketAustralia
उन्होंने कहा,‘‘यह जोश इंग्लिश के लिए टीम में जगह बनाने का सही मौका था। हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ महीनो में उसने कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। वह निश्चित तौर पर टीम में जगह बनाने के लिए तैयार था। वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है और टीम को उसी की तरह के खिलाड़ी की जरूरत थी।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें