भारत ने इंग्लैंड को बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में 75 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को तीसरे फॉर्मेट में धूल चटाई। मैच में 6 शिकार करने वाले यजुवेंद्र चहल को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
विज्ञापन
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
2 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 21 गेंदे शेष रहते 127 पर ही सिमट गई। इस मैच में कुछ महत्वपूर्ण और दिलचस्प आंकड़े भी बने। आइये डालते हैं इस मैच में बने कुछ आंकड़ों पर:
विज्ञापन
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
3 of 9
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
टी-20 मैच में एमएस धोनी ने अपनी पहली फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 66 पारियों में अपनी पहली फिफ्टी बनाई। इसके अलावा धोनी ने 36 गेंदें खेली, यह दूसरा मौका है जब उन्होंने अपने टी20 करियर के किसी भी एक मैच में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना किया है।
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
4 of 9
क्रिकेट
- फोटो : ESPN
इंग्लैंड ने 8 रनों के अंतराल मे अपने 8 विकेट गंवा दिए। 5 बल्लेबाज खाता भी न खोल सके। क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी टीम के आखिरी 8 विकेट इतनी जल्दी गिरे हों, इससे पहले 1946 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के 5 रनों पर 8 विकेट गिराए थे।
विज्ञापन
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
5 of 9
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम का यह पांचवां उच्चतम स्कोर है, टी20 में भारत का उच्चतम स्कोर 244/6 है जो उन्होंने फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले वर्ष बनाया था।
विज्ञापन
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
6 of 9
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : ESPN
यजुवेंद्र चहल ने 25 रन देकर इंग्लैड के 6 बल्लेबाजों को आउट किया। टी-20 के किसी भी मैच में किसी भी भारतीय द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए हुए थे। यह टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन है।
विज्ञापन
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
7 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार आठवीं सीरीज को अपने नाम की। इसके साथ ही विराट पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में हर फॉर्मेट में खेली गई पहली सीरीज अपने नाम की हो।
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
8 of 9
ऋषभ पन्त
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में पर्दापण करने वाले ऋषभ पंत सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। टी-20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर हैं, जिन्होंने 17 साल 55 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
टी-20 सीरीज जीत के साथ चहल और धोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
9 of 9
विराट कोहली और यजुवेंद्र चहल
- फोटो : ESPN
चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में टी-20 में सबसे पहले 2000 रन पूरे करने वाले कोहली पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस फॉर्मेट में इस स्टेडियम में चहल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने चिन्नास्वामी मैदान पर 36 विकेट चटकाए हैं।