फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

Mon, 16 Jan 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
टीम इंडिया - फोटो : PTI
पुणे में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीन विकेट से मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया ने गजब का जीवट दिखाया और हारी हुई बाजी अपने नाम की। सीरीज में 1-0 से बढ़ता बनाना वाली कोहली एंड कंपनी ने एक के बाद, कई रिकॉर्ड ढेर किए। आइए डालते हैं इस मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर:
विज्ञापन

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

2 of 11
विराट कोहली - फोटो : PTI
कोहली ने लक्ष्या का पीछा करते हुए 17वां शतक जड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में यह कोहली का 15वां शतक है, जो सचिन से एक ज्यादा है।
विज्ञापन

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

3 of 11
जो रूट और जेसन रॉय - फोटो : ESPN
क्रिकेट वनडे में यह दूसरा मौका है जब किसी टीम ने 350 का आंकड़ा छुआ हो और उसके किसी भी बल्लेबाज ने शतक न जड़ा हो। इंग्लैंड ने पुणे में 350 रन बनाए, जिसमें जसन रॉय के 73, जो रूट के 78 और बेन स्टोक्स 62 रन शामिल हैं।

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

4 of 11
अश्विन - फोटो : getty
यह लगातार तीसरा मौका है जब रविचंद्रन अश्विन ने 60 से अधिक रन अपनी गेंदबाजी के दौरान दिये हों। अश्विन ने 8 ओवर में 7.87 की इकोनॉमी से 63 रन लुटाए। उन्हें मैच में एक भी सफलता नहीं हासिल हुआ।
विज्ञापन

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

5 of 11
टीम इंडिया - फोटो : PTI
टीम इंडिया विश्व की इकलौती टीम है जिसने 350 से अधिक का लक्ष्य 3 बार सफलतापूर्क हासिल किया हो। इंग्लैंड से पहले भारत दो बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350 से अधिक का लक्ष्य हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

6 of 11
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बतौर कप्तान यह विराट कोहली का पांचवा शतक है। कोहली ने इस मैच में बतौर कप्तान 15वीं पारी खेली और 5वां शतक जड़ा। बतौर कप्तान उनका औसत 75 का है। हालांकि यह कोहली के करियर का 27वां शतक था।
विज्ञापन

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

7 of 11
केदार जाधव - फोटो : PTI
केदार जाधव ने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। वनडे नें जाधव ने दो बार 50 से अधिक रन बनाए हैं और दोनों ही बार उसे शतक में तब्दील किया है। इससे पहले जाधव ने जिंबाब्वे के खिलाफ 105 रन की पारी खेली थी। जाधव घरेलु मैदान पर शतक जड़ने वाले पांचवे खिलाड़ी हैं।

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

8 of 11
जो रूट
जो रूट ने इस दौरे के सभी 6 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अर्धशतक बनाया है। 2015 विश्वकप के बाद इंग्लैंड का ने सातवीं बार 350 से अधिक का स्कोर किया है। उससे पहले इस टीम ने सिर्फ दो बार इतना स्कोर बनाया था।

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

9 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 6 गेंदें खेली। इससे पहले धोनी ने भारत में लक्ष्य का पीछा करते हुए इतनी कम गेंदें 2010 में खेली थी। विराट कोहली ने अंतिम 14 वन-डे मैचों में 10 बार 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाया है।

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

10 of 11
केदार जाधव - फोटो : PTI
केदार जाधव ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले वे दूसरे भारतीय बन गए। केदार जाधव ने 65 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जो भारतीय द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है।
विज्ञापन

पहले वनडे में जीत के साथ टीम इंडिया ने ही नहीं, इंग्लैंड ने भी तोड़े कई रिकॉर्ड

11 of 11
विराट कोहली - फोटो : ESPN
27वां शतक बनाने के लिए विराट कोहली ने 196 पारियां खेली, सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले विराट कोहली विश्व के पहले क्रिकेटर हैं। पांचवें विकेट के लिए कोहली और जाधव की 200 रनों की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ 5वें विकेट के लिए सर्वाधिक भारतीय साझेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें