फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019: अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच में बने ये प्रमुख रिकॉर्ड, वॉर्नर का दिखा दम

Sun, 02 Jun 2019 05:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वार्नर स्मिथ - फोटो : social media
ब्रिस्टल में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। 12वें वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।

मैच के दौरान कुछ खास रिकॉर्ड भी बनें तो आईए जानते हैं उन खास रिकॉर्ड के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 6
वार्नर-स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक साल के बैन के बाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला।

वापसी करते हुए वॉर्नर ने जहां अर्धशतकीय पारी खेली वहीं स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

3 of 6
ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला
मैच में कुल 11 खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर का पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेला। इसमें ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल और अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, रहमत शाह, हजरतुल्लाह जजाई और हशमतुल्लाह शाहिदी शामिल हैं।

4 of 6
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर (89*) ने एक साल के बैन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक उनके वनडे क्रिकेट का 18वां अर्धशतक था।
विज्ञापन

5 of 6
alex carey
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने मैच में विकेट के पीछे कुल 5 शिकार किए, जिसमें 4 कैच और एक स्टंपिंग शामिल है। उनसे आगे एडम गिलक्रिस्ट और सरफराज अहमद हैं जिन्होंने एक मैच में 6-6 शिकार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
australia cricket team
वन-डे में ऑस्ट्रेलिया की ये लगातार 9वीं जीत है। टीम ने अपने पिछले 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें