फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

Sun, 24 Jul 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मोहम्मद शमी - फोटो : Getty
मोहम्मद शमी पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलने के बाद ऐसे चोटिल हुए कि बार-बार प्रयास करने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो पा रही थी। करीब 16 महीने बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सके और वह भी कुछ इस अंदाज में।
विज्ञापन

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

2 of 8
टीम इंडिया - फोटो : PTI
वेस्टइंडीज दौरे के लिए जब मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था तो आलोचकों ने इस चयन पर सवाल भी उठाए थे कि इस कठिन दौरे के लिए उनका फिटनेस नहीं देखा गया। सभी फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे थे। टेस्ट से पहले 2 अभ्यास मैच में उन्होंने कुछ खास गेंदबाजी भी नहीं की थी। लेकिन वह धीरे-धीरे फिटनेस हासिल कर रहे थे।
विज्ञापन

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

3 of 8
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
एटिंगा टेस्ट में टीम इंडिया की गेंदबाजी विभाग की अगुवाई मोहम्मद शमी ने ही की। पहला विकेट उन्होंने ही दिलवाया और फिर शीर्ष क्रम के 5 में से 4 विकेट निकालकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिला दी तो कैरेबियंस को बैकफुट पर ही ढकेल दिया। उनकी जोरदार वापसी विराट कोहली की टीम के लिए बड़ी खबर है।

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

4 of 8
टीम इंडिया - फोटो : PTI
सवा साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने एंटीगा टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी की और पहली पारी में 20 ओवर डाले और 4 सफलता भी हासिल की। इन सफलताओं के साथ उन्होंने एक भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी ही कर ली। शमी ने बतौर तेज गेंदबाज सबसे कम मैचों में 50 टेस्ट विकेट लेने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

5 of 8
मोहम्मद शमी - फोटो : Getty
मोहम्मद शमी से पहले तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सबसे कम टेस्ट मैच खेलते हुए 50 विकेट हासिल किया था। उन्होंने 13 मैचों में यह कारनामा किया और अब शमी ने भी इतने ही टेस्ट मैचों में विकेटों का अपना पहला अर्धशतक लगा दिया। इसके साथ ही वह भारतीय क्रिकेट के दूसरे ऐसे तेज गेंदबाज हो गए हैं जिन्होंने शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

6 of 8
टीम इंडिया - फोटो : PTI
हालांकि ऐसा नहीं है कि अन्य भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा नहीं किया है। जहां तक फिरकी गेंदबाजों का सवाल है तो टीम के 7 गेंदबाजों ने 13 से भी कम टेस्ट मैचों में विकेटों का अर्धशतक लगा दिया है। 
 
विज्ञापन

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

7 of 8
टीम इंडिया - फोटो : Getty
कप्तान धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर की भूमिका रिदिमान साहा निभा रहे हैं। और इस मैच की पहली पारी में ही उन्होंने 6 कैच लपककर वेस्टइंडीज की धरती पर सबसे ज्यादा शिकार करने का नया रिकॉर्ड ही बना दिया है। कैरेबियाई धरती पर एक पारी में सबसे ज्यादा कैच करने वाले विकेटकीपर हो गए हैं।
विज्ञापन

किसे पता था कि मोहम्मद शमी की वापसी इतनी शानदार होगी

8 of 8
जहां तक टीम इंडिया के अन्य विकेटकीपर्स के एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड है तो धोनी और सैयद किरमानी ने एक पारी में 6-6 कैच लपके हैं। अब इस लिस्ट में रिदिमान साहा का नया नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें