फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड 

Wed, 14 Dec 2016 09:30 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कीटन जेनिंग्स - फोटो : espncricinfo
हाल ही में भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट में अपने पदार्पण मैच में इंग्लैंड के युवा ओपनर कीटन जेनिंग्स ने शतक लगाया और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया। लेकिन वह भी 113 साल पुराने क्रिकेट रिकॉर्ड्स के करीब भी नहीं पहुंच सके। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड 

2 of 5
टिप फॉस्टर - फोटो : espncricinfo
अब तक टेस्ट क्रिकेट में 101 बल्लेबाज 103 बार डेब्यू में शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। लॉरेंस रो और यासिर हमीद ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। टेस्ट मैच खेलने वाले 10 देशों के खिलाड़ियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ियों ने लगाए हैं। लेकिन 113 साल से डेब्यू टेस्ट में बना एक रिकॉर्ड जस का तस बना हुआ है। 
विज्ञापन

113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड 

3 of 5
टिप फॉस्टर - फोटो : espncricinfo

14 दिसंबर 1903 को इंग्लैंड के बल्लेबाज टिप फॉस्टर ने 287 रनों की पारी खेली थी। वह डेब्यू टेस्ट में तिहरा शतक बनाने से मजह 13 रनों से चूक गए थे। उस दौर का यह सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी। सबसे लंबी टेस्ट पारी का रिकॉर्ड 1930 तक रहा जब इंग्लैंड के एंडी सैंड्हम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 325 रनों की पारी खेली थी। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि अपने डेब्यू टेस्ट में रिकॉर्ड बनाने वाले इस खिलाड़ी ने करियर में केवल 8 टेस्ट खेले। पहले टेस्ट में बनाया शतक उनके टेस्ट करियर का एकलौता शतक साबित हुआ। 

 

113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड 

4 of 5
टिप फॉस्टर - फोटो : espncricinfo
टिप फॉस्टर के अलावा चार अन्य बल्लेबाजों लॉरेंस रो(214), ब्रेंडन कुरुप्पू(201*), मैथ्यू सिंकलेयर(214), जैक रूडोल्फ(222*), ने टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक लगाया लेकिन कोई भी खिलाड़ी टिप फॉस्टर के 287 के स्कोर के करीब  नहीं पहुंच पाया। डेब्यू में दूसरा दोहरा शतक लगने में 69 साल लंबा वक्त लग गया। लॉरेंस रो ने 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 214 रनों की पारी खेली थी। यह डेब्यू टेस्ट में लगा दूसरा दोहरा शतक था।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

113 साल से नहीं टूटा है टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का यह रिकॉर्ड 

5 of 5
टिप फॉस्टर - फोटो : espncricinfo
टिप फॉस्टर ने करियर में 8 टेस्ट खेले जिनकी 14 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 46.30 की औसत से 602 रन बनाए। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। उन्होंने 139 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनकी 234 पारियों में 41.82 की औसत से 9076 रन बनाए। जिसमें 22 शतक और 41 अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें