स्टार प्लेयर कप्तान विराट कोहली ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 बॉल में शतक जड़कर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग ने नाम था, जिन्होंने 2009 में हेमिल्टन में न्यूजीलैंज के खिलाफ 60 बॉल में शतक बनाया था।
विज्ञापन
इस गेंदबाज के नाम है सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, 16 सालों से रहा है अटूट
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
मगर किसी भी भारतीय द्वारा वनडे में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड 16 सालों में अभी तक नहीं टूट पाया है। जिस खिलाड़ी ने यह रिकॉर्ड बनाया है, उसका नाम आपको हैरान कर देगा। साल 2000 में बना यह रिकॉर्ड अभी तक कायम है।
विज्ञापन
इस गेंदबाज के नाम है सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, 16 सालों से रहा है अटूट
3 of 5
अजीत अगरकर
भारत के लिए सबसे तेस अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज गेंदबाज अजीत अगरकर के नाम हैं। अगरकर ने 14 दिसंबर 2000 के दिन राजकोट में जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 21 बॉल में फिफ्टी जड़ी थी। अगरकर ने इस मैच में महज 25 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली।
इस गेंदबाज के नाम है सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, 16 सालों से रहा है अटूट
4 of 5
कपिल देव
इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था, जिन्होंने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुयाना में 38 गेंदों में 72 रन की पाऱी खेली थी। कपिल ने इस मैच में 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। कपिल का रिकॉर्ड 17 सालों बाद टूटा।
इस गेंदबाज के नाम है सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, 16 सालों से रहा है अटूट
5 of 5
युवराज सिंह
हालांकि धुआंधार क्रिकेट के इस दौर में अजीत अगरकर का रिकॉर्ड न टूट पाना अपने आप में एक कमाल की बात है। वैसे भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी का विश्व रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम हैं, जिन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए थे।