1 जून से दुनिया की टॉप-8 टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस टूर्नामेंट के लिए सबसे प्रबल दावेदार है। विराट कोहली की सेना 4 जून से पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद भारत को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खेलना है। जानिए वो बड़े कारण, जिसकी वजह से भारत एक बार फिर उठा सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब:
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन वजहों से टीम इंडिया बचा सकती है अपना खिताब
2 of 6
शिखर धवन
- फोटो : getty
इंग्लैंड में भारत का हालिया प्रदर्शन
भारच ने पिछले 5 सालों में इंग्लैंड में 9 वनडे खेले हैं और उसमें से 8 में उसे जीत मिली है। पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहने वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2014 में 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से मात दी थी। खास बात यह है कि उस टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। ऐसे में टीम का मौजूदा रिकॉर्ड उनके मनोबल को कई गुना बढ़ा देता है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन वजहों से टीम इंडिया बचा सकती है अपना खिताब
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
अनुभवी और धुरंधर बल्लेबाजी
जिस टीम के चोटी के 6 बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे हों, उस टीम के बल्लेबाजी पर संदेह करना शर्मनाक है। 1000 से ज्यादा वनडे मैच खेलने का अनुभव और मनचाहे तरीके से गीयर बदलने की क्षमता इस टीम को और खास बनाती है। धोनी-युवी शबाब पर हों, तो रोक पाना असंभव है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन वजहों से टीम इंडिया बचा सकती है अपना खिताब
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : getty
बड़े मौकों पर स्तर बढ़ाना
इस सदी की शुरुआत से ही टीम इंडिया ने आईसीसी इवेंट्स में अपना जुझारुपन दिखाया है। 2003 विश्व कप के बाद टीम ने 2007 में टी-20 विश्व कप जीता, 2011 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तच किया। अश्विन, जडेजा और पांड्या जैसे खिलाड़ियों ने बड़े मौकों पर खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन वजहों से टीम इंडिया बचा सकती है अपना खिताब
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
विराट कोहली की जीत की ललक
बतौर कप्तान यह विराट का पहला आईसीसी टूर्नामेंट है। 28 वर्षीय कोहली अपनी आक्रामक और जुझारू छवि के लिए विख्यात है। टीम को अपने कलेवर में ढालने में माहिर कोहली मैदान में सिर्फ जीत हा चाहते हैं। कोहली की आंखों में उनकी ललक नजर आती है और इसके लिए वो बड़ी से बड़ी रणनीति बनाते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन वजहों से टीम इंडिया बचा सकती है अपना खिताब
6 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc
संतुलित बॉलिंग अटैक
यह पहली बार होगा कि भारत किसी आईसीसी टूर्नामेंट में इतने विविध गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरेगा। टीम के पास जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज हैं, तो वही आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और केदार जाधव जैसे धारदार स्पिनर। जरूरत पड़े तो युवराज सिंह भी गेंद से जौहर दिखा सकते हैं।