शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में इंडियन टी-20 लीग का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। यहां मेजबान कोलकाता का मुकाबला विराट की बैंगलोर से है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए विराट का जीतना जरुरी है। वहीं कोलकाता मैच जीतकर अंक तालिका में खुद को मजबूत करना चाहेगी।