कोहली, गंभीर और रोहित
- फोटो : ANI
क्या कोच गंभीर या रोहित का संन्यास है वजह?
कोहली के कप्तानी छोड़ते ही उनके समय कोच रहे रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद राहुल द्रविड़ कोच बने और कोहली ने बताया कि मुश्किल समय में द्रविड़ ने किस प्रकार उनकी मदद की। तब कप्तान रहे रोहित शर्मा से भी कोहली को खूब समर्थन मिला। हालांकि, रोहित के अचानक संन्यास के बाद कोहली टीम में अकेले दिग्गज होते और शायद रोहित की तरह उन्हें भी यह बदलाव का सबसे अच्छा दौर लगा होगा। गंभीर के कोच बनने के बाद से ऐसे कई कयास लगाए गए कि कोहली का अब क्या होगा, क्योंकि गंभीर से उनके विवाद किसी से छिपे नहीं हैं। हालांकि, गंभीर ने हमेशा कोहली का समर्थन किया और कहा कि जब तक ये (रोहित और विराट) खिलाड़ी खेलना चाहें तब तक खेल सकते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित और गंभीर के बीच अनबन की बातें भी सामने आई थीं। इसमें कितनी सच्चाई थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन कोहली को लेकर गंभीर काफी आश्वस्त थे। दोनों के बीच दोस्ती और हंसी मजाक की तस्वीरें भी सामने आईं। ऐसे में बोर्ड समेत कोच गंभीर और टीम मैनेजमेंट भी चाहता होगा कि वह कुछ समय तक और टेस्ट क्रिकेट खेलें, लेकिन कोहली ने इसे खत्म करने का फैसला किया। अब वह सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आ रही हैं कि कोहली और रोहित दोनों का 2027 वनडे विश्व कप खेलने का प्लान है, लेकिन तब तक क्या होगा, कोई नहीं जानता।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli Captaincy Stats: टेस्ट में भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान रहे हैं विराट कोहली, हर आंकड़े में शीर्ष पर