फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज क्रिकेट के सरताज कोहली ने IPL में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, सहम कर रह जाएंगे टेस्ट के दिग्गज

Thu, 03 May 2018 12:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
वैसे तो विराट कोहली को उनकी रॉकेट बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन स्ट्राइक रोटेशन के मामले में भी विराट का कोई जवाब नहीं है। इसका एक उदाहरण विराट ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी बल्लेबाजी से दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : ipl
दरअसल विराट कोहली इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा सिंगल लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट का तेज क्रिकेट फॉर्मेट में परंपरागत तरीके से बल्लेबाजी कर रन लेना काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ipl
8 मैचों में 349 रन बनाने वाले विराट कोहली इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस दौरान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 सिंगल लिए हैं।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : file photo
वहीं सीजन में शतक के करीब पहुंचने वाले विराट अब तक 31 चौके और 12 छक्के भी लगा चुके हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि विराट कोहली हमेशा कि तरह इस सीजन में भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli ipl
आईपीएल सीजन-11 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेहद खराब दौर से गुजर रही है। इस सीजन में अब तक खेले कुल 8 मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज करने वाली आरसीबी अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें