फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीबी की हार के बाद नाराज फैन्स ने सिराज और साउदी को ट्विटर पर यूं किया ट्रोल

Sat, 06 Apr 2019 03:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सिराज - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने रसेल की तूफानी पारी की बदौलत बैंगलोर को हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में एक समय बैंगलोर जहां अपना पहला मुकाबला जीतने के बेहद करीब थी वहीं मैच खत्म होने के बाद कोलकाता ने बाजी मार ली। 

दरअसल 17 ओवर की समाप्ति के बाद कोलकाता को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में 53 रन बनाने थे और क्रीज पर रसेल और शुभमन मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
सिराज - फोटो : social media
गेंदबाजी करने आए सिराज ने पहली दो गेंद में कोई रन नहीं दिए लेकिन उसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद रसेल की कमर के ऊपर फुल टॉस फेक दी जिसपर रसेल ने छक्का जड़ दिया। सिराज द्वारा दूसरी बार कमर के ऊपर गेंद फेकने की वजह से अंपायर ने उन्हें गेंदबाजी करने से रोक दिया। 

इसके बाद बाकी की बची गेंदों के लिए स्टोइनिस को लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और रसेल ने फिर लगातार दो छक्के जड़ दिए। रही सही कसर 18वें ओवर में साउदी की गेंदबाजी पर पूरी हो गयी जब रसेल ने 4 छक्के और 1 चौका जड़कर मैच को खत्म कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
विराट - फोटो : social media
सिराज ने इस मैच में पहले तो दो कैच छोड़े और फिर गेंदबाजी में 2.2 ओवर में 36 रन लुटा दिए, वहीं इस सीजन का पहला मैच खेल रहे अनुभवी साउदी ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 61 रन पिटवा दिए। मैच के बाद कप्तान विराट ने भी गेंदबाजों को 205 रन का बचाव नहीं कर पाने और खराब गेंदबाजी के लिए जमकर लताड़ा।

यही कारण था कि मैच के बाद फैन्स ने भी ट्विटर पर सिराज और साउदी के खिलाफ भड़ास निकाली। आईए देखते हैं फैन्स द्वारा किए गए ऐसे ही कुछ मजेदार ट्वीट।

4 of 7
सिराज - फोटो : social media
इस ट्वीट में दिखाया गया है कि कैसे नाराज फैन सिराज और साउदी को ढूंढ रहे हैं
विज्ञापन

5 of 7
सिराज - फोटो : social media
यहां पर लगान मूवी के कचरा को सिराज से बेहतर फिल्डर दिखाया गया है
विज्ञापन

6 of 7
आरसीबी - फोटो : social media
इस ट्वीट में गैंग्स ऑफ वासेपुर के एक सीन से तुलना करते हुए दिखाया गया है कि कैसे आरसीबी के फैन्स सिराज को ढूंढ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीम - फोटो : social media
सुई-धागा के इस सीन की मदद से फैन्स ने विराट कोहली के दर्द को बयां करना चाहा है
 
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें