फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Ashwin: 'उसे अपमानित किया जा रहा था', संन्यास पर आया अश्विन के पिता का चौंकाने वाला बयान, जानें क्या कहा

Thu, 19 Dec 2024 03:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट ले चुके दिग्गज स्पिनर ने गाबा टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित और अश्विन - फोटो : PTI
भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उनके अचानक लिए गए इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। इस बीच 38 वर्षीय स्पिनर के पिता ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। अश्विन के पिता के इस बयान ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट ले चुके दिग्गज स्पिनर ने गाबा टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। प्रशंसकों की तरह उनके पिता को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को पीछे छोड़ देंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन के पिता रविचंद्रन ने सीएनएन न्यूज 18 को दिए एक खास इंटरव्यू में बेटे के संन्यास पर खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें भी आखिरी समय में ही बेटे के संन्यास के विषय में पता चला। उन्होंने कहा- मुझे भी आखिरी मिनट में पता चला। उनके दिमाग में क्या चल रहा था, मुझे नहीं पता। उन्होंने बस घोषणा कर दी। मैंने भी इसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार कर लिया।  लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास की घोषणा की, उससे एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ खुश नहीं था क्योंकि उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए था।

4 of 7
भारत - फोटो : PTI
इस दौरान वह कोई पुख्ता कारण नहीं बता सके जिसकी वजह से दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वालों की लिस्ट में शुमार अश्विन ने संन्यास का निर्णय लिया। हालांकि, रविचंद्नन ने इशारों-इशारों में बताया कि शानदार रिकॉर्ड के बावजूद प्लेइंग इलेवन में नियमित जगह नहीं मिलना उनके लिए अपमानजनक रहा होगा। उन्होंने कहा, (संन्यास लेना) उनकी (अश्विन की) इच्छा और चाहत है, मैं इसमें दखल नहीं दे सकता। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह फैसला लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद अपमान के कारण ऐसा हुआ हो।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित-अश्विन - फोटो : rohitsharma45/INSTAGRAM
अश्विन के संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था कि उन्हें दिग्गज स्पिनर के फैसले के बारे में तब पता चला जब वह पर्थ पहुंचे थे। लेकिन हिटमैन ने ही उन्हें एडिलेड डे नाइट टेस्ट तक इसकी घोषणा नहीं करने के लिए मनाया था। अश्विन के इस फैसले ने प्रशंसकों के साथ-साथ उनके परिवार को भी हैरान कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
उनके पिता ने आगे कहा- निश्चित रूप से, इसमें कोई संदेह नहीं है (परिवार के लिए भावुक होना), क्योंकि वह 14-15 साल तक मैदान पर था। अचानक हुए बदलाव - रिटायरमेंट - ने हमें वाकई चौंका दिया। साथ ही, हम इसकी उम्मीद भी कर रहे थे क्योंकि अपमान हो रहा था। वह कब तक उन सभी चीजों को बर्दाश्त कर सकता है? शायद, उसने खुद ही फैसला किया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अश्विन - फोटो : BCCI
38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला। अश्विन को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था, जबकि वह एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम में शामिल थे जो उनके करियर का अंतिम मैच रहा। तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें