फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया में खल रही एक खिलाड़ी की कमी, टीम इंडिया को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 18 Nov 2018 03:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ravi shastri
भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर खराब प्रदर्शन के ठप्पे को मिटाने में अब तक विफल रही है, लेकिन मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जब अधिकांश टीमें विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं तब किसी एक विशेष टीम को निशाना बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

2 of 7
test team india
भारत को 2018 में दक्षिण अफ्रीका (1-2) और इंग्लैंड (1-4) के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा तब है जब माना जा रहा था कि यह विराट कोहली की टीम के पास अपने रिकॉर्ड के सुधार करने का शानदार मौका था। यह पूछने पर कि भारत के लिए आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना कितना महत्वपूर्ण है, शास्त्री ने कहा, 'आपको अपनी गलतियां से सीखना होगा। जब आप विदेशी दौरे पर जाते हैं और जब आप आज कल विदेशी दौरा करने वाली टीमों को देखते हैं तो ऐसी काफी टीमें नहीं हैं जो विदेश में अच्छा करती हैं।'
विज्ञापन

3 of 7
team india win
उन्होंने कहा, 'आस्ट्रेलिया ने 1990 के दशक और अगले दशक में कुछ समय ऐसा किया। दक्षिण अफ्रीका भी कुछ समय ऐसा करने में सफल रहा और इन दोनों के अलावा पिछले पांच से छह साल में आप बताइये किस टीम ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया। तो फिर भारत का ही नाम क्यों लिया जा रहा है?'

4 of 7
virat kohli ravi shastri
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने या कप्तान कोहली ने टीम से बात की कि आखिर क्यों उन्हें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा तो शास्त्री ने कहा, 'हमने बड़े मौकों का फायदा उठाने के बारे में बात की। अगर आप टेस्ट मैचों को देखें तो नतीजा आपको असली कहानी बयां नहीं करता। कुछ बेहद करीबी टेस्ट मैच खेले गए और कुछ बड़े लम्हों को हमने बुरी तरह गंवाया, जिसके कारण अंत में हमें सीरीज गंवानी पड़ी।'
विज्ञापन

5 of 7
ravi shastri
शास्त्री ने यह मानने से इनकार कर किया है कि पिछले कुछ महीनों में जो हुआ उससे आस्ट्रेलिया टीम ने अपनी चमक खो दी है। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कि अगर एक बार आपके अंदर खेल संस्कृति आ जाए तो यह हमेशा रहती है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि घरेलू मैदान पर कोई टीम कमजोर नहीं होती। भगवान ना कर ऐसा हो पर हो सकता है कि जब कोई टीम भारत आए तो हमारे तीन या चार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हो लेकिन अगर कोई सोचता है कि यह कमजोर टीम है तो आपको हैरान होना पड़ सकता है।'
विज्ञापन

6 of 7
भुवनेश्वर कुमार
शास्त्री ने चेताते हुए कहा, 'इसी तरह, हम किसी तरह के मुजरिमों से नहीं भिड़ रहे और हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। बाहरी चीजों की जगह अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं।' भारतीय कोच को यकीन है कि उनके तेज गेंदबाजों को आस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजी करने में मजा आएगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर ये अतीत की पिचों की तरह हैं तो उन्हें (तेज गेंदबाजों को) इन पिचों पर गेंदबाजी करने में मजा आएगा। एक इकाई के रूप में फिट रहना महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hardik pandya
शास्त्री ने संकेत दिए कि चोटिल हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी से उन्होंने एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाने का मौका गंवा दिया। इस पूर्व आलराउंडर ने कहा, 'हमें एक खिलाड़ी की कमी खलेगी और वह हार्दिक पंड्या है जो चोटिल है। वह गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में भी हमें संतुलन देता है जिसके कारण हम अतिरिक्त गेंदबाज खिला सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि वह जल्द फिट हो जाएगा और अगर तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो हमें उसकी कमी नहीं खलेगी।' यह पूछने पर कि क्या यह भारतीय तेज गेंदबाजों के पास सर्वश्रेष्ठ मौका है, शास्त्री ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि वे लंबे समय तक दमखम बनाए रख सकते हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें