फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की बैटिंग और 'ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी' में क्या है कनेक्शन, शास्त्री ने किया खुलासा

Sat, 17 Feb 2018 01:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को छठे वन-डे में 8 विकेट की जीत के बाद मीडिया की चुटकी ली। एक पत्रकार ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से उनकी मैच विजयी पारी के बारे में पूछा और साथ ही कहा कि उनकी महानता का विवरण देने के लिए उनके पास विशेषणों की कमी पड़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
जहां विराट कोहली ने कहा कि उन पर इस तारीफ का कोई असर नहीं पड़ता, वहीं शास्त्री ने पत्रकार को सलाह दे दी कि उन्हें 'ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी' का ताजा एडिशन खरीदना चाहिए ताकि विशेषणों का उपयोग करते हुए कोहली के मौजूदा फॉर्म का वर्णन दे सकें। शास्त्री ने सलाह दी, 'अगर मैं आपकी जगह होता तो बुकस्टोर जाता और ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी खरीदता।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से मात दी और छह मैचों की सीरीज 5-1 से अपने नाम की। कप्तान विराट कोहली ने अपने वन-डे करियर का 35वां शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई। कोच शास्त्री ने कोहली की जमकर तारीफ की।

4 of 5
विराट-शास्त्री
शास्त्री ने कहा, 'आप जोश की बात करते हैं, यह जोश आता कहां से हैं? जब आपके पास ऐसा लीडर हो जो आगे आकर मिसाल बनकर नेतृत्व करता है तो अन्य खिलाड़ी भी इसे फॉलो करते हैं। अन्यथा उन्हें पता है कि क्या अपेक्षा होती है। इस टीम की सबसे अच्छी बात है कि सभी ने जोश दिखाया और एक कोच के रूप में मुझे अपने लड़कों पर गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
शास्त्री ने आगे कहा, 'टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम ने दमदार वापसी की और नतीजा सबके सामने है। इसका पूरा श्रेय कप्तान को जाता है। उन्होंने आगे आकर टीम का नेतृत्व किया और अपनी बल्लेबाजी से भी सभी को खूब प्रभावित किया।' इसके अलावा शास्त्री ने कुलदीप-चहल की जोड़ी की भी जमकर तारीफ की और कहा, 'दोनों ने एकदूसरे की कंपनी का खूब आनंद उठाया और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान किया। टीम इंडिया ने बहुत ही अच्छे स्तर की क्रिकेट खेली।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें